Advertisement

IND vs ENG ODI: कब से खेली जाएगी भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज? एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे विराट-रोहित

IND vs ENG ODI Schedule: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. आप इस सीरीज के बारे में यहां सबकुछ जान सकते हैं.

Latest News
IND vs ENG ODI: कब से खेली जाएगी भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज? एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे विराट-रोहित

IND vs ENG ODI Schedule (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से क्लीन स्वीप खाना पड़ा है, जबकि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. हालांकि, टी20 सीरीज के बाद अब दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही टीम का हिस्सा है. पिछली बार विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. आइए जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच कब से वनडे सीरीज खेली जाएगी. 

कब खेली जाएगी भारत-इंग्लैंड की वनडे सीरीज?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार 14 जुलाई, 2026 से होगा. सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जाना है. दूसरा वनडे मुकाबला गुरुवार 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. हालांकि, सीरीज का आखिरी मैच यानी तीसरा मैच रविवार 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 से खेले जाएंगे और 3 बजे टॉस होंगे. 

  • भारत-इंग्लैंड पहला वनडे- 14 जुलाई मंगलवार, बर्मिंघम
  • भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे- 16 जुलाई गुरुवार, कार्डिफ
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे- 19 जुलाई रविवार, लंदन

वनडे सीरीज की कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. हालांकि, इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर होगी. फैंस भारत से ही मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. 

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कुलदीप यादव, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर.

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेम्स एटकिंसन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, रेहान अहमद और साबिक महमूद. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement