Advertisement

IND vs ENG ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ बड़ा बदलाव, नितीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे को किया शामिल

Nitish Kumar Reddy Replacement: नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण बाहर सीरीज से बाहर हो गए हैं और बोर्ड ने उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया है.

Latest News
IND vs ENG ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ बड़ा बदलाव, नितीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे को किया शामिल

IND vs ENG ODI (PHOTO ESPN)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में बदलाव किया है. दरअसल, नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण बाहर सीरीज से बाहर  हो गए हैं और बोर्ड ने उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया है. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर  आएंगे.   

दुबे इंग्लैंड में जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को कहा कि दुबे वनडे सीरीज के लिए भी वहीं रुकेंगे, क्योंकि रेड्डी अभी भी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं. रेड्डी के रिहैबिलिटेशन के कारण उन्हें पहले ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर कर दिया गया था.

देवजीत सैकिया ने कहा, "सिलेक्शन कमिटी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को चुना है." नितीश रेड्डी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी और उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की समय-सीमा अभी तय नहीं हुई है.

कैसा रहा दुबे का वनडे में प्रदर्शन?

साल 2019 में वनडे डेब्यू करने वाले दुबे ने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 43 रन बनाए. इसके अलावा, उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया है. वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 6 अर्धशतकों के साथ 1,083 रन बनाने के अलावा, 34 विकेट अपने नाम किए हैं. दुबे ने आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में 14 जुलाई को खेला जाएगा, जिसके बाद कार्डिफ में 16 जुलाई को अगले मैच का आयोजन होगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाना है.

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और शिवम दुबे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement