Advertisement

इंग्लैंड से घर लौटते ही नीतीश रेड्डी पर केस दर्ज, करोड़ों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

Nitish Kumar Reddy Against Filed Case: इंग्लैंड से घर वापसी के बाद नीतीश कुमार रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं.

Latest News
इंग्लैंड से घर लौटते ही नीतीश रेड्डी पर केस दर्ज, करोड़ों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

Nitish Kumar Reddy

Add DNA as a Preferred Source

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड के दौरे पर थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें स्क्वाड से बाहर होना पड़ा था. ऐसे में वो भारत वापस लौट आए थे. लेकिन घर वापसी के बाद उनपर केस दर्ज हो गया है. उनपर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है और दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस भी भेजा है. इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है, जो कल यानी सोमवार 28 जुलाई को होगी. आइए जानते हैं कि उनपर किसने मुकदमा दर्ज करवाया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु स्थित टैलेंट मैनेजमेंट फर्म स्क्वायर द वन ने नीतीश कुमार पर कानूनी केस दायर किया है. नीतीश पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 5 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाया है. वहीं अब हाई कोर्ट ने इस मामलो के लेकर नोटिस भी जारी किया है और अब 28 जुलाई को सुनवाई होनी है. 

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि नीतीश कुमार रेड्डी कोर्ट जाने के लिए तैयार है और उन्होंने कंपनी को पैसे देने से इनकार कर दिया है. क्रिकेटर का दावा है कि एंडोर्समेंट की डील में एजेंसी की किसी भी तरह की भूमिका नहीं थी. हालांकि क्रिकेटर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

इंग्लैंड में खेले दो मुकाबले

नीतीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड के दौरे पर केवल दो ही मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने पहले मैच की दोनों पारियों में 1-1 रन बनाया. इस दौरान उन्हें गेंदबाजी में कोई भी विकेट भी नहीं मिला. इसके अलावा लॉर्ड्स में खेलते हुए रेड्डी ने पहली पारी में 30 और दूसरी पारी में 13 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट कुल 3 विकेट हासिल किए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement