क्रिकेट
England vs India 3rd Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. आइए जानें इस मैदान की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दबदबा रहने वाला है.
IND vs ENG 3rd TEST Pitch Report: शुभमन गिल के अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना 10 जुलाई को इंग्लैंड से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 के साथ बराबरी पर हैं. भारत ने पिछले टेस्ट मैच में 336 रनों इंग्लैंड को एजबेस्टन में धूल चटाई थी. जहां इंग्लिश टीम एशियन टीम से एक बार भी टेस्ट मुकाबला नहीं हारी थी. अब भारतीय फैंस की नजर लॉर्ड्स टेस्ट पर टिकी है. जहां पिछली बार भारतीय टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ी थी. आइए जानें लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाज तहलका मचाएंगे या फिर गेंदबाजों को कहर देखने को मिलेगा.
इंग्लैंड में पहले 2 टेस्ट मैच के दौरान पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास मौजूद नहीं था. जिसका फायदा पहले मैच में इंग्लैंड ने उठाया. तो वही दूसरे टेस्ट में सपाट पिच पर भारत ने कमाल कर दिया. ऐसे में लॉर्ड्स की पिच पर तेज गेंदबाजों की मांग की गई. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुकाबले के बीच लॉर्ड्स में बारिश होने की संभावना ना के बराबर हैं. वही पिच पर काफी घास छोड़ी गई है. जिससे तेज गेंदबाजों को अच्छी खास मदद मिल सकती हैं. वही बल्लेबाजों को नई बॉल से परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत सिर्फ 3 मैच जीत सका है. वही 4 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए. जबकि इंग्लैंड ने 12 टेस्ट मैच इस मैदान पर जीते हैं. भारत को साल 2021 में विराट कोहली के अगुवाई में लॉर्ड्स पर 152 रन की बड़ी जीत मिली थी. ऐसे में भारत को इंग्लैंड की टीम हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेगी.
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन, जसप्रित बुमरा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव
इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ(विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जेमी ओवरटन, जोश टोंग, सैम जेम्स कुक, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल