Advertisement

IND VS ENG Live Streaming: जानें कब और कहां देख पाएंगे भारत-इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच, यहां फ्री में होगी स्ट्रीमिंग

IND VS ENG 1st Test Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां पर होगी. वही इस मुकाबले का प्रसारण इस जगह पर फ्री में होगा.

Latest News
IND VS ENG Live Streaming: जानें कब और कहां देख पाएंगे भारत-इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच, यहां फ्री में होगी स्ट्रीमिंग
Add DNA as a Preferred Source

IND VS ENG 1st TEST Live Streaming: भारत और इंग्लैंड (INDIA VS England TEST SERIES) के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से हो रहा है. इस मैच से दोनों टीमों के WTC में सफर की शुरुआत हो जाएगी. भारतीय टीम इस दौरे पर बिल्कुल नई नजर आ रही है. क्योंकि इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) दोनों ने टेस्ट क्रिकेट संन्यास की घोषणा कर दी थी. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल(Shubman Gill) को कप्तानी सौंपी गई है.  वही ऋषभ पंत को उपकप्तान की भूमिका में दिखाई देंगे. क्रिकेट फैंस भारत और इंग्लैंड के इस टेस्ट सीरीज का बड़ी ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं. आइए जान लेते हैं कि भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग (IND VS ENG Live Streaming) कब और कहां पर होगी. वहीं फैंस इस मुकाबले को फ्री में कहां देख सकते हैं. 

कब होगी भारत और इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत 

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में होगी. यह मैच 20 से 24 जून के बीच खेला जाना है. इस मैच से शुभमन गिल पहली बार टेस्ट प्रारुप में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. 

यहां भी खबर पढ़े: England Playing XI: हेडिंग्ले टेस्ट के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन का ऐलान, तूफानी गेंदबाज की हुई टीम में वापसी

कितने बजे खेला जाएगा India VS England का पहला टेस्ट 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 3.30 बजे होगी. जबकि मुकाबले का टॉस 3.00 बजे होना है.  

इस टीवी चैनल पर होगा लाइव प्रसारण 

पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनीस्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. 

यहां फ्री में मैच देख पाएंगे फैंस 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का मजा फैंस फ्री में जियोहॉटस्टार पर ले सकते हैं. वही इस मुकाबले को वेबसाइट पर भी फ्री में देख पाएंगे. 

पांच टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा

इंग्लैंड (पहले टेस्ट के लिए): बेन डकेट, जो रूट, जैक क्रॉली, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स, ओले पोप, जैमी स्मिथ, सैमुअल कुक, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, जोश टंग, जेमी ओवरटन 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement