Advertisement

Kuldeep Yadav ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट की अपनी होने वाली दुल्हन की तस्वीरें? कुछ दिन से पहले ही हुई है सगाई

कुलदीप यादव ने अपनी सगाई की तस्वीरे सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी है. यहां जानिए पूरा मामला क्या है.

Latest News
Kuldeep Yadav ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट की अपनी होने वाली दुल्हन की तस्वीरें? कुछ दिन से पहले ही हुई है सगाई

Kuldeep yadav

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में सगाई रचाई थी. कुलदीप की सगाई काफी धूम-धाम से हुई थी और उसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. कुलदीप इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड के दौरे पर हैं. इस बीच उन्होंने अपनी मंगेतर वंशिका की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

कुलदीप ने क्यों डिलीट की अपनी सगाई की तस्वीरें?

कुलदीप यादव ने 4 जून को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में सगाई की थी. उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरे सोशल मीडिया के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. कुलदीप की सगाई में कई स्टार क्रिकेटर्स भी शामिल हुए थे. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि कुलदीप ने सगाई की फोटो डिलीट कर दी है. वो इस फोटो में ब्लैक सूट पहने थे, जिसमें काफी डैशिंग नजर आ रहे थे और उनकी मंगेतर ने वाइट गाउन पहना हुआ था. ये जोड़ी काफी सुदंर दिख रही थी. लेकिन फिर अचानक कुलदीप ने अपने इंस्टा से ये तस्वीरें डिलीट कर दी. कुलदीप यादव ने अपनी सगाई की फोटो क्यों हटाई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

टेस्ट सीरीज में कुलदीप का नाम शामिल

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने आईपीएल 2025 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. भले ही उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले, लेकिन वो काफी किफायती गेंदबाज रहे. हालांकि अब बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है. कुलदीप अब अपना दमखम इंग्लैंड में दिखाएंगे.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement