क्रिकेट
केएल राहुल ने अपने चुनौतियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने आलोचकों की बोलती भी बंद कर दी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम में ओपनर से लेकर मीडिल ऑर्डर और विकेटकीपिंग सभी क्रम पर अपने हाथ आजमाए हैं. इस दौरान वो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है और डीसी का सीजन खत्म हो गया है. इस सीजन उन्होंने एक शतक भी लगाया है. आईपीएल 2025 के बाद राहुल ने अपनी चुनौतियों को लेकर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
राहुल ने चुनौतियों को लेकर कही ये बात
स्काई स्पोर्ट्स के लिए एक इंटरनव्यू में केएल राहुल कहा, "मुझे हर समय खुद को साबित करने में कोई दिक्कत नहीं है. किसी भी खेल में ऐसा ही होता है. हमेशा हर टूर्नामेंट में प्रदर्शन करना. दुनिया में कहीं भी इंटरनेशनल क्रिकेटरों के साथ यही स्थिति है. लेकिन ये कठिन हिस्सा नहीं है. ये निर्णय लेने वाले लोग हैं जो भूल जाते हैं कि खिलाड़ी ने हाल के टूर्नामेंट में क्या किया है. ये मेरे लिए चुनौती रही है."
उन्होंने आगे कहा, "अगला वनडे टूर्नामेंट पांच महीने बाद हो सकता है. क्योंकि ये एक लंबी अंग्रेजी टेस्ट गर्मी होने वाली है और आप लोगों को ये लिखते और टिप्पणी करते हुए देखेंगे कि हमें ऐसे खिलाड़ियों की तलाश करनी होगी जो 2027 वर्ल्ड कप या उसके बाद वर्ल्ड कप खेल सकें.
"जब भी मैं किसी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और फिर वनडे सर्किट से ब्रेक लेता हूं, तो 4-5 महीने के बाद वापसी पर मुझे हमेशा सवालों का सामना करना पड़ता है. लोगों को आश्चर्य होता है कि क्या मैं प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाऊंगा या मैं टीम में कहां फिट होऊंगा. ये मुझे कभी-कभी सोचने पर मजबूर कर देता है कि मैं और क्या कर सकता हूं?"