Advertisement

IND vs ENG: विराट कोहली के रिटायरमेंट पर सरहद पार शुरू हुई बयानबाजी, जहरीली जुबान वाले शाहिद अफरीदी ने कही बड़ी बात

Shahid Afridi on Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर सरहद पार से बयानबाजी शुरू हो गई है. शाहिद अफरीदी ने भी किंग कोहली को लेकर बात की है.

Latest News
IND vs ENG: विराट कोहली के रिटायरमेंट पर सरहद पार शुरू हुई बयानबाजी, जहरीली जुबान वाले शाहिद अफरीदी ने कही बड़ी बात

Shahid Afridi on Virat Kohli Retirement

Add DNA as a Preferred Source

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी सौंपी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा, जिसके लिए टीम अपनी कमर कस रही है. इस बीच सरहद पार से विराट कोहली के संन्यास को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है. शाहिद अफरीदी और जावेद मियांदाद ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. 

जावेद मियांदाद ने विराट पर दिया बयान

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट पर जावेद मियांदाद ने कहा,  "इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर पाएगा कि विराट कोहली इस समय के महान खिलाड़ी हैं. वो मैच विजेता और बेहतरीन कप्तान रहे हैं. उन्हें इस खेल से बहुत प्यार है, लेकिन अचानक इस तरह इसे छोड़ना साफ जाहिर है कि कहानी और भी कुछ है. मुझे लगता है कि 2027 तक वो आराम से खेल सकते हैं. हां, उनके दौर में एक कठिन दौर आया था. लेकिन मुझे कोई भी एक ऐसा महान खिलड़ी बताए, जिसका बुरा दौर नहीं आया हो."

जहरीली जुबान वाले शाहिद अफरीदी ने भी विराट पर की बातचीत

शाहिद अफरीदी ने कहा, "विराट कोहली के बारे में आप बहुत सी बात कर सकते हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत कुछ किया है. उन्होंने अपने देश और अपनी टीम के लिए सब कुछ दिया है. विराट ने अकेले दम पर मैच जिताए है. उनके जैसे खिलाड़ी दुनियाभर में बेहद कम पाए जाते हैं. वो कभी गुस्सैल स्वभाव के थे. मुझे याद है कि एक बार सुनील गावस्कर ने भी बीसीसीआई से उन पर लगाम लगाने को कहा था. लेकिन वो अपनी शादी के बाद से काफी समझदार हो गए हैं. वो इससे अधिक सम्मान के हकदार थे."

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement