Advertisement

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, पार्टी में काटा केक; जानिए क्या है वजह

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने पार्टी की और केक काटा है. यहां जानिए ऐसा क्यों किया है.

Latest News
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, पार्टी में काटा केक; जानिए क्या है वजह

India vs England 

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर हैं और टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है. वहीं इसका दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं और पार्टी में केक भी काट रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कि खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया है. 

भारतीय खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में मनाया जश्न

टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज का अगला मैच बर्मिंघम में खेलना है, जहां टीम पहुंचकर अभ्यास कर रही है. इस बीच भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जसप्रीत बुमराह से लेकर शुभमन गिल तक सभी जश्न मना रहे हैं. खिलाड़ियों ने पार्टी की और केक भी काटा. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह से लेकर लगभग पूरी टीम मौजूद थी. 

इस वजह से की पार्टी

दरअसल, टीम इंडिया ने 29 जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. टीम ने 17 साल का सूखा खत्म किया था. यानी बीते दिन 29 जून को करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जगमगा गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. इसी वजह से भारतीय खिलाड़ी जश्न मना रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement