क्रिकेट
Jasprit Bumrah Captaincy: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने कप्तानी से इनकार किया है.
रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया को नए कप्तान की तलाश थी, जिसके बाद ऐसे कयाल लगाए जा रहे थे कि जसप्रीत बुमराह को कप्तानी मिल सकती है. लेकिन उन्होंने कप्तान बनने से साफ इनकार कर दिया था. हालांकि उसके बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल के हाथ में कप्तानी सौंप दी. वहीं अब जसप्रीत बुमराह ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि आखिरी वो क्यों कप्तान बनना नहीं चाहते थे. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
बुमराह ने कप्तानी को लेकर किया बड़ा खुलासा
स्काई स्पोर्ट्स पर भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिए गए इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इनकार करने का खुलासा किया है. बुमराह ने कहा, "अगर मैं कप्तान बन जाता, तो टीम के लिए ये सही नहीं होता. मैंने बीसीसीआई से बात की थी. मेरी सर्जरी हुई थी और मैं उन डॉक्टर्स से भी सलाह ले रहा था, जिन्होंने मेरी पीठ का इलाज किया है. उन्होंने हमेशा से ही कहा है कि वर्कलोड को लेकर समझदारी दिखाना बेहज जरूरी है. इसी वजह से मैंने पहले ही सिलेक्टर्स से कहा था कि मैं पूरी तरह सीरीज नहीं खेल पाऊंगा. ऐसे में कप्तानी लेना टीम के लिए सही नहीं हैं."
"Nothing changes for me" ❌
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 17, 2025
Jasprit Bumrah discusses his preparation ahead of facing England 👀 pic.twitter.com/NPPpJAaYSh
उन्होंने आगे कहा, "अगर एक सीरीज में कोई तीन टेस्ट खेले और कोई दो टेस्ट खेले और कप्तान भी दोनों में अलग हो, तो ऐसे में टीम को नुकसान हो सकता है. इसलिए मैंने खुद कप्तानी का जिम्मा लेने से मना कर दिया था. मैं हमेशा टीम को पहला रखता हूं."
गिल की कप्तानी में पहली सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
बीसीसीआई ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को कप्तान बनाया है. ऐसे में टीम इंडिया उनकी कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. हालांकि गिल भी अपनी पहली सीरीज जीतना चाहेंगे. वहीं बोर्ड ने इस सीरीज में ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया है.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.