क्रिकेट
Indian Cricketers Meet England Prince Charles III: लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की है.
भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर हैं. इस सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 2-1 से बढ़त बनाई हुई है. तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला गया था. लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स III से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने प्रिंस के क्रिकेट पर बात भी की है. आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है.
प्रिंस चार्ल्स से मिले भारतीय खिलाड़ी
लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर और साथ ही युवा खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स से मिले हैं. कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर अन्य प्लेयर्स ने उनसे मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
#WATCH | London, UK | On meeting King Charles III, Team India skipper Shubman Gill says, "It was amazing to meet King Charles III and he was very kind and generous to call us. We had some really good conversations. King Charles III told us that the way our last batsman got out in… pic.twitter.com/M1Us18svHt
— ANI (@ANI) July 15, 2025
प्रिंस ने भारतीय प्रिंस के बातचीत
इंग्लैंड के किंग चार्ल्स से मुलाकात के बाद भारतीय खिलाड़ियों काफी खुश नजर आए. कप्तान शुभमन गिल ने चार्ल्स से मुलाकात के बाद कहा, किंस चार्ल्स III ने हमें बुलाया था. हमारी बातचीत हुई और वो हमसे खुशी-खुशी मिले. उन्होंने हमसे कहा कि जिस तरह मोहम्मद सिराज आउट हुए, वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण था. गेंद लुढ़कती हुई स्टंप्स से टकरा गई. इसपर मैंने कहा कि ये मैच हमारे लिए अच्छी नहीं था और ये किसी भी पक्ष में जा सकता था. हमें उम्मीद है कि अगली बार किस्मत हमारा साथ देगी.
#WATCH | London, UK | On meeting King Charles III, India women's cricket team captain Harmanpreet Kaur says, "It was a very nice experience meeting King Charles III. This was our first time meeting him and he was very friendly..."
— ANI (@ANI) July 15, 2025
She further says, "We have been playing good… pic.twitter.com/Iab65MXXKc
महिला भारतीय टीम से भी चार्ल्स ने की मुलाकात
पुरुष भारतीय टीम के साथ-साथ महिला भारतीय क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के घर पर टी20 सीरीज अपने नाम की. हालांकि पुरुष टीम के साथ-साथ प्रिंस चार्ल्स ने महिला टीम से भी मुलाकात की है. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि प्रिंस के साथ हमारी मुलाकात काफी शानदार रही. हम उनसे पहली बार मिले थे. वो बहुत ही फ्रेंडली हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.