क्रिकेट
Indian Cricket Team Schedule for July: जुलाई के महीने में भारतीय क्रिकेट टीम को इतने मुकाबले खेलने हैं. आप यहां अगले महीने का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने यानी जुलाई में पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है, जो 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है. इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 1 जुलाई को दूसरा टी20 मुकाबला खेलना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा. आप यहां टीम इंडिया का जुलाई महीने का पूरा शेड्यूल जान सकते हैं. यहां देखें भारतीय टीम कब और कहां और कितने मुकाबले खेलेगी. आपको यहां हर मैच की तारीफ, वेन्यू और टाइमिंग की पूरी जानकारी मिलने वाली हैं.
भारत की पुरुष टीम और महिला टीम दोनों ही इंग्लैंड के दौरे पर हैं. महिला टीम वनडे सीरीज खेल रही है, जबकि पुरुष टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. वहीं पुरुष की टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है.
भारत-इंग्लैंड पुरुष टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. जबकि इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
भारत-इंग्लैंड महिला वनडे और टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैचों की लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
पुरुष टीम इंडिया का जुलाई के लिए शेड्यूल
महिला भारतीय टीम का शेड्यूल
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.