Advertisement

IND vs ENG: इंग्लैंड के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर नजर आए शुभमन गिल समेत सभी खिलाड़ी

IND vs ENG: 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना हो गई है. एयरपोर्ट पर गिल समेत सभी खिलाड़ी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं.

Latest News
IND vs ENG: इंग्लैंड के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर नजर आए शुभमन गिल समेत सभी खिलाड़ी

IND vs ENG

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून को होगा. इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम आज सुबह यानी 6 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलेगी. टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया 10 दिनों का ट्रेनिंग कैंप लगाएगी. हालांकि गिल समेत ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ी सभी स्टाइलिश लुक में नजर आए हैं. बीसीसीआई ने उनकी तस्वीरे शेयर की है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से नए WTC चक्र का आगाज होने जा रहा है. इस बार टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना पाई है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल 11 जून से खेला जाएगा. लेकिन इस बार टीम इंडिया WTC के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी और इंग्लैंड को उसके घर पर मात देने की पूरी कोशिश करेगी. 

स्टाइलिश लुक में नजर आए भारतीय खिलाड़ी

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तस्वीरें साझा की हैं. इसमें आप साफ देख सकते हैं कि गिल समेत सभी खिलाड़ी स्टाइलिश लुक में नजर आए हैं. गिल काला चश्मा लगाए और टीम इंडिया की किट में नजर आए हैं. वहीं ऋषभ पंत ने भी काले चश्में में महफिल लूटी है. खिलाड़ी के अलावा हेड कोच गौतम गंभीर भी एयरपोर्ट पर नजर आए हैं. 

टीम इंडिया की पूरी टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement