क्रिकेट
India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दौरान इस पूर्व दिग्गज विकेटकीपर को ये बड़ा सम्मान मिलने वाला है. यहां जानिए उन्हें क्या सम्मान मिलेगा.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर को एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में फारूख इंजीनियर को इस तरह सम्मानित किया जाएगा. लगभग 50 साल बाद उन्हें ये उपलब्धी मिलने वाली है. फारूख ने भारत के लिए काफी दमदार प्रदर्शन किया है. हालांकि उनका करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने 46 टेस्ट मैचों में अपनी छाप छोड़ दी. आए जानते हैं कि फारूख का चौथे टेस्ट के दौरान क्या सम्मान मिलने वाला है.
फारूख इंजीनियर को मिलेगा बड़ा सम्मान
फारूख इंजीनियर ने इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट भी खेला हुआ है. वो क्रिकेट क्लब लंकाशायर के लिए खेलते थे. उन्होंने करीब एक दशक तक लंकाशायर के लिए क्रिकेट खेला है. लंकाशायर ने 15 साल से कोई भी बड़ा खिताब नहीं जीता था. लेकिन फिर जब फारूख ने लंकाशायर के लिए डेब्यू किया और उसके बाद से लंकाशायर ने 1970 से 1975 तक चार बार जिलेट कप जीता था, जिसमें फारूख का अहम योगदान रहा है. इसी वजह से अब करीब 50 साल बाद फारूख क्लब उन्हें सम्मानित करने जा रहा है.
दरअसल, लंकाशायर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट से पहले मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड ग्राउंड पर उनके नाम का स्टैंड बनेगा. क्रिकेट क्लब से फारूख को नाम का स्टैंड से सम्मानित करने वाला है. भारत और इंग्लैंड टेस्ट में उनके नाम का भी स्टैंड होगा, जो भारत के लिए गर्व की बात है कि एक भारतीय का विदेशी में भी नाम का स्टैंड होगा.
ऐसा रहा फारूख इंजीनियर का करियर
भारत के लिए फारूख इंजीनियर ने 46 टेस्ट मैचों की 87 पारियों में 31.08 की औसत और 137 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 2611 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने लंकाशायर के लिए 1968 से 1976 के बीच 175 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5,942 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 429 कैच और 35 स्टंपिंग की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.