Advertisement

IND vs ENG: 'फील्डिंग में भी बढ़िया रही मेहमान टीम...', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टीम इंडिया पर कसा तंज, कह दी बड़ी बात

Former Australian on Team India: लीड्स में खराब फील्डिंग को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टीम इंडिया पर तंज कसा है. यहां आप जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

Latest News
IND vs ENG: 'फील्डिंग में भी बढ़िया रही मेहमान टीम...', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टीम इंडिया पर कसा तंज, कह दी बड़ी बात

India vs England 2nd Test 

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाएगा. इस मैच से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टीम इंडिया पर फील्डिंग को लेकर तंज कसा है. लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारतीय टीम ने काफी निराशजनक फील्डिंग की थी, जिसका खामियाजा हार के चुताना पड़ा. वहीं अब टीम इंडिया की फील्डिंग को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने क्या कहा है. 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टीम इंडिया पर कसा तंज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हैडिन ने कहा, "हर दौर में महान टीमें फील्डिंग में भी शानदार रही हैं. शुभमन गिल को भी इसकी शुरुआत करनी चाहिए. लेकिन गिल को इसके लिए अपने रवैये में बड़ा बदलाव करना होगा. आप भी अच्छी फील्डिंग करना चाहते हैं और हर टाइम प्रतिस्पर्धी रहना चाहते हैं, जिसके लिए रवैया अलग होना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा, "इस बार आईपीएल में कोचिंग भी काफी बेकार रही है. हमने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रतिभा पर बात की. लेकिन इसकी असली समस्या कोचिंग थी. मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि अच्छी फील्डिंग टीम बनने के लिए आपको तरीका तलाशना होगा. क्योंकि आप में प्रतिभा की कमी बिल्कुल नहीं हैं."

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5वें दिन 371 रनों का टारगेट दिया था, जो काफी असंभव लग रहा था. लेकिन फिर बेन डकेट और जो रूट की दमदार पारी से टीम ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को भी बौना बना दिया. बेन डकेट ने 149 रनों की पारी खेली थी. वहीं रूट 52 रनों पर नाबाद लौटे थे. इसके साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement