Advertisement

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस घातक गेंदबाज की 4 साल बाद वापसी, देखें 15 सदस्यीय स्क्वाड

India vs England 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस घातक गेंदबाजी की 4 साल बाद वापसी हुई है.

Latest News
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस घातक गेंदबाज की 4 साल बाद वापसी, देखें 15 सदस्यीय स्क्वाड

India vs England 2nd Test 

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकराबला 2 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी कमर कस ली है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में एक घातक गेंदबाज की वापसी हुई है. करीब 4-5 साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर चल रहे जोफ्रा आर्चर को टीम में मौका बना है. आइए जानते हैं कि इंग्लैंड ने किन प्लेयर्स को स्क्वाड में शामिल किया है. 

4 साल बाद इस गेंदबाज की वापसी

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि केवल सिर्फ एक प्लेयर को एड किया है. दरअसल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया है. आर्चर की 4 साल से भी ज्यादा समय के बाद वापसी हो रही है. साल 2021 में भारत के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. लेकिन फिर आर्चर अपनी अलग-अलग चोट के कारणों की वजह से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाए. 

आईपीएल और फिर काउंटी में दिखाई अपनी फिटनेस

जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेली थी, जिसके बाद टेस्ट फॉर्मेट में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ी थीं. उसके बाद आईपीएल में भी आर्चर ने अपना दमखम दिखाया और वापसी के लिए बोर्ड को मजबूर कर दिया. उसके बाद जोफ्रा आर्चर ने घरेलू क्रिकेट काउंटी में अपनी फिटनेस साबित की और अब उनकी 4 साल बाद टीम में वापसी हो गई है. 

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ऑली पोप, जो रूट, जैकब बैथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक,  जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर,  जेमी स्मिथ, जॉश टंग और क्रिस वोक्स.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement