क्रिकेट
India Team for England: इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई आज यानी 24 मई को टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है. आज ही टीम इंडिया का अगला कप्तान भी चुना जाएगा.
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट रिटायरमेंट ले लिया है. ऐसे में टीम इंडिया को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया का अगला कप्तान कौन होगा और विराट कोहली की जगह कौन लेगा. बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज यानी 24 मई को ऐलान करेगी, जिसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है.
मुंबई में हो रही है मीटिंग
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर भारत के आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुनने के लिए यहां आए गए हैं. मुंबई में टीम के चयन को लेकर मीटिंग कर रही है. इस मीटिंग में ये तय होगा कि टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा.
कौन होगा अगला कप्तान?
रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद टीम को अगले कप्तान की तलाश है. ऐसे में बीसीसीआई अगले कप्तान के नाम का ऐलान करने वाली है. कप्तान के लिए शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह प्रबल दावेदार हैं. हालांकि अब देखना ये है कि बोर्ड ये जिम्मा किसे सौंपती है
कौन लेगा विराट कोहली की जगह?
विराट कोहली के संन्यास के बाद नंबर 4 पर जगह खाली है. ऐसे में श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर परफेक्ट बैठते हैं. इतना ही नहीं शुभमन गिल भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. इस लिस्ट केएल राहुल भी हैं. अगर सुदर्शन को मौका मिलता है, तो वो जायसवाल-सुदर्शन ओपनिंग कर सकते हैं और राहुल नंबर 4 पर खेल सकते हैं. लेकिन अगर राहुल और जायसवाल ओपनिंग करते हैं, तो सुदर्शन-गिल में से कोई एक नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आ सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.