Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में Virat Kohli को कप्तान बनाना चाहती थी BCCI? हुआ बड़ा खुलासा

BCCI on Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली को बीसीसीआई टेस्ट कप्तान बनाना चाहती थी. लेकिन उन्होंने अपने संन्यास की बात करके बोर्ड के प्लान पर पानी फेर दिया.

Latest News
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में Virat Kohli को कप्तान बनाना चाहती थी BCCI? हुआ बड़ा खुलासा

BCCI-Virat Kohli

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. लेकिन इस सीरीज से पहले बीसीसीआई के लिए टेस्ट कप्तान चुनने की टेंशन है. हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया और उसके बाद विराट कोहली ने अपने टेस्ट संन्यास को लेकर बीसीसीआई को जानकारी दी थी. लेकिन बोर्ड नहीं चाहता है कि विराट इतनी जल्दी टेस्ट से संन्यास लें. इतना ही नहीं बीसीसीआई ने विराट कोहली लेकर एक प्लान भी बनाया था, जिसका खुलासा अब हुआ है. 

विराट के लिए बीसीसीआई ने बनाया था प्लान

विराट कोहली ने काफी लंबे समय तक टीम इंडिया में तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है. हालांकि विराट टेस्ट में नंबर वन भारतीय कप्तान भी हैं. इसे वजह से बीसीसीआई एक बार फिर उन्हें टेस्ट की कप्तानी सौंपने के बारे में सोच रही थी. पीटीआई की एक रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्र के हवाले से कहा गया कि ये सच है कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली को भारतीय कप्तान बनाने के बारे में सोचा था. 

लेकिन फिर बोर्ड को निराशा इस बात की है कि विराट ने कप्तान बनने से इनकार कर दिया. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेने का भी फैसला बना लिया. लेकिन अब बीसीसीआई ने संन्यास लेने पर विचार करने को कहा है. इससे ये साबित होता है कि बोर्ड नहीं चाहता कि विराट टेस्ट से अभी संन्यास लें. 

ये खिलाड़ी बन सकता है टेस्ट कप्तान

आपको बता दें कि बीसीसीआई को अपना टेस्ट कप्तान चुनना होगा. क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज अब ज्यादा दूर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई शुभमन गिल को टेस्ट कमान सौंप सकती है. क्योंकि वो गुजरात टाइटंस की बढ़िया कप्तानी कर रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई ये सोचेगी कि गिल को कप्तान बनाने से वो लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement