Advertisement

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की जगह लेंगे करुण नायर, BCCI ने दे दिया हिंट

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली का रिप्लेसमेंट मिल गया है. बीसीसीआई ने करुण नायर को लेकर हिंट दिया है.

Latest News
IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की जगह लेंगे करुण नायर, BCCI ने दे दिया हिंट

IND vs ENG

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज करुण नायर की 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. साल 2017 के बाद नायर को 2025 में इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है. विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद नंबर 4 पर बल्लेबाज की कमी थी. लेकिन बीसीसीआई ने अब हिंट दे दी है कि विराट कोहली की जगह करुण नायर नंबर 4 पर खेल सकते हैं. इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में 150 से अधिक रनों की पारी खेली थी. 

बीसीसीआई ने दिया हिंट

बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर करुण नायर को लेकर एक वीडियो साझा की है, जिसमें बोर्ड ने करुण नायर की कमबैक स्टोरी के बारे में जानकारी शेयर की है. इस वीडियो में केएल राहुल ने नायर को स्पेशन मैसेज दिया है. राहुल ने कहा, "मैं उन्हें बहुत लंबे समय से जानता हूं और उन्होंने यहां यूके में क्रिकेट खेलते हुए जो महीने बिताए हैं. वो कितना कठिन और कितना अकेला था और उनके लिए यह सब करने में सक्षम होना और भारतीय टीम में वापस आना. मुझे लगता है कि ये उनके लिए, उनके परिवार के लिए और हमारे जैसे दोस्तों के लिए विशेष है, जिन्होंने उनकी यात्रा देखी है. इसलिए जैसा कि मैंने कहा ये बहुत प्रेरणादायक है और उम्मीद है कि उनका अनुभव और यहां काउंटी क्रिकेट खेलने से मिली सीख उन्हें यहां टेस्ट मैच खेलते समय अच्छी मदद करेगी."

नायर ने कही ये बात

कारुण नायर ने कहा, "वास्तव में विशेष महसूस हो रहा है. इस अवसर को दोबारा पाने के लिए बहुत आभारी और बहुत भाग्यशाली हूं और वास्तव में इस अवसर को दोनों हाथों से हासिल करने के लिए उत्सुक और उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि मुझे उस भावना को स्वयं अनुभव करना होगा. आप जानते हैं कि बस वहां जाएं और इसे स्वयं महसूस करें. मुझे यकीन है कि बहुत सारी भावनाएं होंगी, जिन्हें मैं अभी व्यक्त नहीं कर सकता और यह एक विशेष भावना होगी."

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement