क्रिकेट
India vs England: कप्तान शुभमन गिल की तारीफ में पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर कसीदे पढ़ें हैं. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.
विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद बीसीसीआई शुभमन गिल को टीम इंडिया की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया था. उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान डेब्यू किया और बल्लेबाजी करते हुए काफी दमदार प्रदर्शन किया है. इस बीच पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने गिल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उनका मानना है कि कप्तान गिल उनसे काफी बेहतर हैं. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.
गावस्कर ने गिल पर दिया बड़ा बयान
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, हां, शुभमन गिल के मेरे रिकॉर्ड से आगे निकलने की उम्मीद थी. मुझे उसके लिए कुछ मिला था. ये सब भगवान के हाथ में है. लेकिन 754 रन जो काफी शानदार है. इसमें काफी बड़ा अंतर है. क्योंकि 754 रन उनके पास कप्तान होने की अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ आए हैं.
उन्होंने आगे कहा, "मेरा, मैं टीम का बच्चा था. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर मैं असफल होता, तो कोई भी चिल्लाता नहीं था. उन्होंने कप्तान के रूप में 754 रन बनाए हैं. 750 से अधिक रन, जहां वो अपनी टीम की किस्मत में अंतर ला रहे हैं. आप वो 20 रनों पर मत देखिए, बस ये देखिए कि उनके 754 रनों ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया है."
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
774 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971 (अवे)
754 - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (अवे)*
732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (होम)
712 - यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (होम)
692 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (अवे)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.