Advertisement

IND vs ENG 5th Test: ओवल टेस्ट देखने इंग्लैंड पहुंचे रोहित शर्मा, गार्ड ने चेक किया टिकट; कतार में लगे पूर्व कप्तान- Video

IND vs ENG 5th Test: रोहित शर्मा 5वें टेस्ट देखने के लिए इंग्लैंड पहुंच गए हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
IND vs ENG 5th Test: ओवल टेस्ट देखने इंग्लैंड पहुंचे रोहित शर्मा, गार्ड ने चेक किया टिकट; कतार में लगे पूर्व कप्तान- Video

rohit sharma reached england

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला यानी 5वां टेस्ट इंग्लैंड के केनिंग्टन द ओवल में खेला जा रहा है, जिसका आज यानी 2 अगस्त को तीसरे दिन का खेल हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा अचानक इंग्लैंड पहुंच गए हैं और टीम इंडिया को द ओवल में स्पोर्ट करेंगे. 

रोहित शर्मा पहुंचे इंग्लैंड

एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि रोहित से पहले गार्ड ने टिकट चेक किया और फिर एंट्री दी है. इतना ही नहीं रोहित शर्मा आम आदमी की तरह कतार (लाइन) में भी लगते हैं और फिर एंट्री करते हैं. हालांकि रोहित अब टीम इंडिया 5वें टेस्ट जीत दिलाने में मदद करेंगे और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे. 

रोहित ने कब लिया टेस्ट रिटायरमेंट?

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ली है. उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उससे पहले उन्होंने 29 जून 2024 को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 से संन्यास लिया था. रोहित अब केवल वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. 

ऐसी रही दोनों टीमों की पहली पारी

इंग्लैंड ने ओवल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो टीम के लिए सही साबित हुआ. टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 224 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. टीम के लिए करुण नायर ने 57 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन बना सकी और 23 रन की बढ़त हासिल कर ली. टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए थे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement