Advertisement

Ind vs Eng 5th test Playing 11: पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, बेन स्टोक्स हुए बाहर; इसे मिली कप्तानी

Ind vs Eng 5th test Playing 11: भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. कप्तान बेन स्टोक्स इस वजह से बाहर हो गए हैं.

Latest News
Ind vs Eng 5th test Playing 11: पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, बेन स्टोक्स हुए बाहर; इसे मिली कप्तानी

Ind vs Eng 5th test Playing 11

Add DNA as a Preferred Source

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई को ओवल में खेला जाएगा. लेकिन मैच से पहले इंग्लैंड टीम को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, कप्तान बेन स्टोक्स ओवल टेस्ट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इस खिलाड़ी को मौका मिला है. वहीं टीम ने इस प्लेयर को कप्तानी भी सौंपी है. इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. आप यहां इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं. 

बेन स्टोक्स हुए बाहर

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट से पहले काफी तगड़ा झटका है. कप्तान बेन स्टोक्स खुद ही ओवल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. स्टोक्स ने इस सीरीज में अब तक काफी दमदार प्रदर्शन किया था. अब चाहे वो गेंद से हो या बल्ल से. स्टोक्स लगातार शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे. ऐसे में उनके बाहर होने से टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी. चाहे वो कप्तानी में हो या गेंदबाजी और या बल्लेबाजी. उनकी जगह टीम में जैबक बेथेल को मौका मिला है. बेथेल भी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी कर लेते हैं. 

इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स की गैर-मैजूदगी में ओली पोप को कप्तानी दी है. हालांकि टीम में जो रूट जैसा दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है. लेकिन बोर्ड ने ओली पोप को कप्तानी सौंपी है. हालांकि रूट के पास कप्तानी का अनुभव भी है. अब देखना ये है कि क्या ओली पोप की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है. 

ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवरटन और जोश टंग.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement