क्रिकेट
Ind vs Eng 5th Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट ओवल में खेला जाएगा. यहां जानिए पिच रिपोर्ट कैसी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाना है. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है, जबकि चौथा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था. टीम इंडिया को अगर सीरीज बचानी है, तो हर हाल में ओवल टेस्ट अपने नाम करना होगा. यदि अगर मुकाबला ड्रॉ होता है या इंग्लैंड जीतती भी है, तो सीरीज को अपने नाम कर लेगी. आइए जानते हैं कि ओवल की पिच पर स्पिनर्स का जादू चलेगा या बल्लेबाजों का डंका बजेगा.
ओवल की पिच रिपोर्ट
द ओवल की पिच पर अच्छा काफी बाउंस मिलता है. लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता है, तो स्पिनर्स को मदद मिलना शुरू हो जाती है. हालांकि बल्लेबाजों के लिए भी इस पिच पर मदद है और आसानी से रन बना सकते हैं. खेल के शुरूआत में स्विंग और मूवमेंट मिलती है. इसी वजह से बल्लेबाजों को सब्र के साथ खेलना होगा.
भारत-इंग्लैंड टेस्ट हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में अब तक 140 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 53 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं भारतीय टीम 36 मैचों मे जीत दर्ज कर चुकी है. इसके अलावा 51 मैच ड्रॉ हुए हैं. इंग्लैंड का पलड़ा भारत पर भारी नजर आ रहा है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.
इंग्लैंड- बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग और क्रिस वोक्स.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.