Advertisement

IND vs ENG: कैच पकड़ने के बाद कैसे मिला हैरी ब्रूक को छक्का? सिराज की एक गलती से हारेगी टीम इंडिया, मांगनी पड़ी माफी

Mohammed Siraj Dropped Harry Brook Catch: हैरी ब्रूक का कैच लेने के बाद भी छक्का माना गया और फिर सिराज को माफी भी मांगनी पड़ी है.

Latest News
IND vs ENG: कैच पकड़ने के बाद कैसे मिला हैरी ब्रूक को छक्का? सिराज की एक गलती से हारेगी टीम इंडिया, मांगनी पड़ी माफी

Mohammed Siraj Dropped Harry Brook Catch

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में हैरी ब्रूक ने विस्फोटक शतक ठोक दिया है. उन्होंने 91 गेंदों में शतक जड़ दिया. लेकिन हैरी के शतक से पहले उन्हें एक जीवनदान भी मिला था. दरअसल, प्रसिद्ध की गेंद पर सिराज ने ब्रूक का कैच पकड़ लिया था. लेकिन उसके बाद भी उन्हें वो छक्का मिला था. अब टीम इंडिया हार की कगार पर है. ऐसे में टीम इंडिया की हार की गलती सिराज के सिर पर फूट रही है. इतना ही नहीं सिराज को माफी भी मांगनी पड़ी है. 

कैच लेकर भी क्यों हुआ सिक्स?

प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, जिसपर हैरी ब्रूक छक्का लगाने की कोशिश करते हैं. लेकिन बाउंड्री से पहले ही मोहम्मद सिराज कैच ले लेते हैं. लेकिन कैच लेने के बाद वो अपना बैलेंस खो देते हैं और बाउंड्री पर उनका पैर लग जाता है. हालांकि इस तरह ये सिक्स भी हो जाता है. उसके बाद हैरी ब्रूक को रोकना काफी मुश्किल हो जाता है और वो ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शतक ठोक देते हैं और अपनी टीम को जीत के करीब ले जाते हैं. 

सिराज ने मांगी माफी

हैरी ब्रूक का कैच मिस होने के बाद मोहम्मद सिराज ने प्रसिद्ध कृष्णा से माफी भी मांगी है. हालांकि सिराज की एक गलती टीम इंडिया की हार साबित हो सकती है. चौथे दिन के खेल के दूसरे सेशन के खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं. हालांकि तीसरे सेशन के शुरू होने से पहले तक टीम को जीत के लिए 57 रन चाहिए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement