Advertisement

'सिराज असली योद्धा हैं...' Mohammed Siraj के फैन निकले Joe Root, मियां भाई की तारीफ में पढ़ें कसीदे

Joe Root on Mohammed Siraj: ओवल टेस्ट के बीच इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्हें लगता है कि वो एक असली योद्धा हैं.

Latest News
'सिराज असली योद्धा हैं...' Mohammed Siraj के फैन निकले Joe Root, मियां भाई की तारीफ में पढ़ें कसीदे

Joe Root on Mohammed Siraj

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 20 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं, जो किसी भी गेंदबाज से सबसे ज्यादा है. 5वें टेस्ट में सीरीज ने जसप्रीत बुमराह कमी नहीं खलने दी है और शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट उनके फैन हो गए हैं और उन्होंने सिराज की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है. 

जो रूट ने सिराज को बताया असली योद्धा

ओवल टेस्ट में जो रूट ने चौथे दिन के खेल में शतक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मोहम्मद सिराज रियल वॉरियर हैं. सिराज एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें आप हर हाल में अपनी टीम में चाहेंगे. वो भारत के लिए अपना सबकुछ देते हैं. वो जिस तरह से क्रिकेट फॉलो करते हैं, उसका क्रेडित उन्हें मिलता है. लेकिन कभी-कभी वो निकली गुस्सा भी करते हैं. मैं साफ देख सकता हूं. सच कहूं तो वो एक बहुत बढ़िया इंसान हैं. सिराज काफी मेहनत करते हैं और होनहार खिलाड़ी हैं. इसी वजह से उनके इतने विकेट हैं."

जो रूट ने आगे कहा, "मुझे सिराज के खिलाफ खेलने में मजा आता है. उनके चेहरे पर हमेशा स्माइल रहती है. वो अपनी टीम के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हैं. इसलिए मैं समझता हूं कि एक फैंस के रूप में आप इससे अच्छा कुछ नहीं चाहते हैं. वो किसी भी युवा खिलाड़ी के बेहतरीन रोल मॉडल हैं."

ऐसी रही अब तक सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती4 मुकाबले पूरे हो गए हैं. सीरीज में पहला मैच इंग्लैंड और दूसरा मैच भारत ने जीता था. लेकिन फिर इंग्लैंड ने जीतकर वापसी की और 2-1 से सीरीज में बढ़त हासिल कर ली. वहीं चौथा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. ऐसे में अब पांचवां टेस्ट काफी रोमांचक हो गया है और फैंस के बीच काफी उत्साह भी बढ़ गई है. जल्द ही इस मैच का रिजल्ट भी सामने आ जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement