Advertisement

IND vs ENG: अगर ड्रॉ हुई भारत-इंग्लैंड सीरीज, तो कहां रखी जाएगी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी?

Who Will Take Anderson-Tendulkar Trophy: अगर भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज ड्ऱॉ होती है, तो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी किस देश में रहेगी. यहां पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Latest News
IND vs ENG: अगर ड्रॉ हुई भारत-इंग्लैंड सीरीज, तो कहां रखी जाएगी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी?

Anderson-Tendulkar Trophy

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून 2025 से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसका आखिरी यानी 5वां मुकाबला ओवल में हो रहा है. ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 374 रनों का टारगेट दिया है. टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा. क्योंकि इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रही है. ऐसे में अगर ये सीरीज 2-2 से खत्म होती है, तो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी किस देश के पास रहेगी. यहां पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी. 

अगर ड्रॉ सीरीज तो किसके पास रहेगी ट्रॉफी?

अगर टीम इंडिया 5वां टेस्ट अपने नाम करती है और सीरीज 2-2 से खत्म होती है, तो नियम के अनुसार, जिस टीम ने पिछली टेस्ट सीरीज जीती होगी. उसके पास ही ट्रॉफी रहेगी. इससे पहले साल 2021 में भारत और इंग्लैंड की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी. लेकिन इस सीरीज की ट्रॉफी इंग्लैंड ने अपने पास रखी थी. क्योंकि साल 2018 में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हरा दिया था. 

ऐसे में अगर 2025 में इंग्लैंड की टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम करती है या 2-1 से सीरीज अपने नाम करती है, तो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी इंग्लैंड में ही रहेगी. क्योंकि आखिरी बार जब दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का नतीजा निकला था, तो इंग्लिश टीम ने सीरीज अपने नाम की थी. 

ऐसा रहा अब तक ओवल टेस्ट

टीम इंडिया ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. लेकिन फिर भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बोर्ड पर लगा दिए और इंग्लैंड को 374 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दे दिया. वहीं टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन के अंत तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए 210 रन चाहिए. वहीं इंडिया को जीत के लिए 7 विकेट चाहिए. लेकिन टीम के सामने हैरी ब्रूक और जो रूट सबसे बड़ी मुश्किल बन रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement