Advertisement

IND vs ENG 5th Test: जीत के बेहद करीब था इंग्लैंड, फिर कहां पर पलटा पूरा मैच; सिराज या कृष्णा कौन है असली हीरो?

IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड की टीम ओवल टेस्ट को जीतने के बेहद करीब थी, लेकिन फिर कहां पर पूरा मैच पलट गया और इंडिया ने 6 रनों से जीत लिया.

Latest News
IND vs ENG 5th Test: जीत के बेहद करीब था इंग्लैंड, फिर कहां पर पलटा पूरा मैच; सिराज या कृष्णा कौन है असली हीरो?

IND vs ENG 5th Test

Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट को 6 रनों से अपने नाम कर लिया है. एक समय पर 374 रनों का टारगेट चेज करते हुए इंग्लैंड की टीम बेहद करीब थी. लेकिन फिर टीम को 6 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा है. 5वें दिन के शुरू होने से पहले इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी और क्रीज पर जैमी स्मिथ और जैमी ओवरटन खेल रहे थे. वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे. इतना ही नहीं शुरुआती दो गेंदों में ओवरटन ने दो चौके भी ठोक दिए थे. लेकिन फिर भी आसानी से जीते हुए मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है. यहां जानिए मैच कहां पर पलटा और जीत का असली हीरो सिराज या कृष्णा कौन है.

कहां पर पलटा पूरा मैच

दरअसल, चौथे दिन के खेल को बारिश के कारण समय से पहले खत्म कर दिया था. तब प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करवा रहे थे और इंग्लैंड की पारी के 77वें ओवर की दो ही गेंद हो सकी थी. वहीं पांचवें दिन कृष्णा अपनी ओवर पूरा करने आए. उसके बाद मोहम्मद सिराज ने दिन के ओवर से शुरुआत की. इंग्लैंड की पारी का 78वां ओवर और 5वें दिन का दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने जैमी स्मिथ को पवेलियन भेज दिया. इतना ही नहीं उसके बाद जैमी ओवरटन 80वें ओवर की 5वीं गेंद पर शिकार बना लिया. उसके बाद पूरी तरह मैच पलट गिया. 

हालांकि गस एटकिंसन ने सिराज पर छक्का लगाया और मैच को करीब ले गए. लेकिन फिर अंत में सिराज ने एटकिंसन को भी क्लीन बोल्ड आउट कर दिया था और मैच जीत लिया. 

कौन है असली हीरो?

ओवल टेस्ट की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए थे. हालांकि अगर हीरो की बात करें, तो सिराज असली हीरो है. क्योंकि जैमी स्मिथ और जैमी ओवरटन टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी. क्योंकि इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा की भी जमकर तारीफ होनी चाहिए. क्योंकि उन्होंने दूसरी तरफ से सिराज का बहुत अच्छा साथ दिया. 

ड्रॉ रही सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी. इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था. उसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया था. उसके बाद इंग्लैंड ने वापसी की और तीसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली. हालांकि चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा था. अब तक इंग्लैंड 2-1 से आगे थी. लेकिन फिर भारत ने पांचवां मुकाबला जीत लिया और सीरीज को 2-2 से खत्म करवा लिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement