क्रिकेट
IND vs ENG 5th T20 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 11 जुलाई 2026 को साउथैम्पटन में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने 56 रनों से अपने नाम कर लिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 11 जुलाई 2026 को साउथैम्पटन में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने 56 रनों से अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड ने इस सीरीज को 4-0 से अपने नाम कियै और भारत का सूपड़ा साफ कर दिया है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और उसके बाद सभी चारों मैच मेजबान टीम ने अपने नाम किए. आखिरी टी20 में इंग्लिश टीम ने 258 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी.
भारत को मिला था 258 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम के सामने 158 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्या था, जिसकी पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना सकी. टीम के लिए ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. टीम के लिए संजू सैमसन ने 27 रन, अभिषेक शर्मा 3, श्रेयस अय्यर 28, शिवम दुबे 14, सूर्यांश शेडगे 7, अक्षर पटेल 3, अर्शदीप ने नाबाद 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने नाबाद 1 रन बनाया.
इन गेंदबाजों नेलिए सबसे ज्यादा विकेट
इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट और आदिल राशिद ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और जोश टंग ने 1-1 विकेट लिया. भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट चटकाया.
ऐसी रही इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए जोस बटलर ने 64 गेंदों में 8 छक्के और 12 चौकों की मदद से 131 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 95 रनों की पारी खेली. बटलर और ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की पार्टनरशिप भी हुई. वहीं, फिल साल्ट 6, जैकब बेथेल 0 और विल जैक्स ने नाबाद 7 रन बनाए.
रनों की लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार
T20I सीरीज/टूर्नामेंट में भारत की सबसे ज़्यादा हार
कप्तान के तौर पर शुरुआती 7 T20I मैचों में कोई जीत नहीं (फुल मेंबर टीमें)
T20I में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से