Advertisement

Rishabh Pant Injury: मैनचेस्टर टेस्ट में बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल; एंबुलेंस से गए बाहर

Rishabh Pant Injury: मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. ऋषभ पंत को गंभीर चोट लग गई है और वो मैदान से बाहर चले गए हैं.

Latest News
Rishabh Pant Injury: मैनचेस्टर टेस्ट में बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल; एंबुलेंस से गए बाहर

Rishabh Pant Injury

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. लेकिन पहले दिन के तीसरे सेशन के दौरान टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए हैं. उनकी चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें एंबुलेंस मैदान से बाहर ले गई. क्रिस वोक्स की गेंद खेलते हुए पंत को चोट लगी है और गेंद लगने के बाद वो मैदान पर ही दर्द में नजर आए थे. आप यहां इसकी वीडियो देख सकते हैं.  

पंत के लगी गंभीर चोट

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी के तीसरे सेशन के दौरान 68वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत के चोट लगी है और ये ओवर क्रिस वोक्स फेंक रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू अपील की और रिव्यू लिया. लेकिन वो नॉटआउट निकले. लेकिन गेंद पंत के पंजे पर लग गई थी. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पंत के पैरों से खून भी निकल रहा है. फिर उन्हें एंबुलेंस से मैदान के बाहर ले जाया गया.

अच्छी लय में नजर आ रहे थे पंत

टीम इंडिया को पंत के चोटिल होने के बाद बड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि पंत एक अच्छी लय में नजर आए थे. पंत 48 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 37 रन बनाए. लेकिन चोट के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट हो गए. इस सीरीज में पंत पहले भी चोटिल हो गए थे. तब वो विकेटकीपिंग करते हुए हाथ की उंगली में भी चोट आई थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement