क्रिकेट
IND vs ENG 4th Test Playing 11: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. यहां आप भारत की भी संभावित प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं.
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी बुधवार 23 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला मुकाबला होने वाला है, क्योंकि मेजबानी टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई हुई और सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में ये मैच जीतना होगा. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी है.
ऐसी रही अब तक की सीरीज
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था. तब टीम ने 371 रनों का टारगेट चेज किया था. उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला जीता था और सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली थी. लेकिन फिर टीम इंडिया ने जीता हुआ मैच गंवा दिया था. लॉर्ड्स में 193 रनों का टारगेट नहीं चेज कर पाई थी. इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई हुई है.
किस टीम का पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 139 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने केवल 36 मुकाबले जीते हैं. वहीं इंग्लैंड ने 53 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा 50 मैच ड्रॉ भी रहे हैं. ऐसे में इंग्लैंड का पलड़ा टीम इंडिया पर भारी नजर आ रहा है.
चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर.
चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.