Advertisement

IND vs ENG 4th Test Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा दबदबा? जानें कैसा है मैनचेस्टर की पिच का हाल

IND vs ENG 4th Test Pitch Report in Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. यहां जानिए पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
IND vs ENG 4th Test Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा दबदबा? जानें कैसा है मैनचेस्टर की पिच का हाल

IND vs ENG 4th Test Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार 23 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला जाएगा. इस मैच के लिए दोनों टीमें अपनी-अपनी कमर कस रही हैं. टीम इंडिया के लिए करो या मरो मुकाबला होने वाला है. क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई हुई है और अगर भारतीय टीम ये मैच हारती है, तो सीरीज गंवा देगी. टीम को सीरीज बचाने के लिए ये मैच जीतना होगा या ड्रॉ करवाना होगा. आइए जानते हैं कि चौथे टेस्ट में पिच कैसी रही है. यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसका दबदबा रहने वाला है. 

मैनचेस्टर की पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड की पिच पर घास नजर आ रही है. मैनचेस्टर की पिच काफी धीमी और सपाट है. स्पिनर्स इस पिच पर दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं. यहां टीम दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है. हालांकि क्रिकेट पंडितों का मानना है कि 10-15 साल पहले इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती थी और साथ ही यहां काफी उछाल हुआ करता था.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 139 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने केवल 36 मुकाबले जीते हैं. वहीं इंग्लैंड ने 53 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा 50 मैच ड्रॉ भी रहे हैं. ऐसे में इंग्लैंड का पलड़ा टीम इंडिया पर भारी नजर आ रहा है. 

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, अभिमन्यु ईश्वरन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल.

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, गस एटकिंसन और जैकब बेथेल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement