क्रिकेट
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के बाद भारतीय फैंस का दिल एक बार और टूट सकता है. पूर्व दिग्गज के बयान ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके तीन दिनों का खेल पूरा हो गया है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए हुए है. चौथे दिन के खेल से पहले एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, पूर्व दिग्गज ने एक बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है. उनका कहना है कि जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट के बाद टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा और किस चीज का हवाला दिया है?
मैनचेस्टर टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे बुमराह?
भारत के पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह अगला टेस्ट नहीं खेलेंगे. ऐसा भी हो सकता है कि वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लें. वो अपनी बॉडी के साथ काफी संघर्ष कर रहे हैं. मैनचेस्टर में उनकी गेंद की गति भी कम हो गई. बुमराह एक बहुच अच्छे और ईमानदार इंसान है. अगर उन्हें लगेगा कि वो देश को शत-प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं, तो वो टेस्ट से रिटायरमेंट ले लेंगे. उन्हें विकेट नहीं मिले, जो एक अलग बात है. लेकिन उनकी गति 125-130 तक ही रही."
Bumrah to retire from tests? pic.twitter.com/PnMR2y6oEi
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 26, 2025
उन्होंने आगे कहा, "जसप्रीत बुमराह के जज्बे पर कोई शक नहीं है. लेकिन उनका शरीर अब जवाब दे रहा है. इस मैच से साफ पता लग रहा है कि उन्हें आगे चलकर काफी दिक्कत होगी. शायद वो टेस्ट से रिटायरमेंट ले लें. विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन के बाद बुमराह भी इस फॉर्मेट से जा सकते हैं और फैंस को उनके बिना भी देखने की आदत डालनी होगी. मैं चाहता हूं कि मेरी भविष्यवाणी गलत हो. लेकिन मैंने जो देखा है, वही बता रहा हूं."
मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को दिन के अंत तक सिर्फ एक विकेट लिया. शुरूआती 20 ओवरों में बुमराह एक भी विकेट नहीं ले सके थे. अब तक उन्होंने 28 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 95 रन खर्च किए हैं. उन्होंने तीसरे सेशन को जैमी स्मिथ का विकेट लिया था. इसके अलावा बुमराह बेअसर नजर आए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.