Advertisement

Shubman Gill Century: मैनचेस्टर में शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, कप्तान ने की विराट कोहली की बराबरी

Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने मैनचेस्टर टेस्ट में शतक लगाकर एक नई उम्मीद जगा दी है. साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और विराट कोहली की बराबरी कर ली है.

Latest News
Shubman Gill Century: मैनचेस्टर में शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, कप्तान ने की विराट कोहली की बराबरी

shubman gill century

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है. मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक शतक जड़ दिया है. इस शतक के साथ शुभमन गिल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है और अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स कर लिए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की भी बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों में अब तक गिल ने चौथा शतक लगाया है. इसके अलावा गिल ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक ठोका है. 

शुभमन गिल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड ने 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. ऐसे में टीम इंडिया का जीतना असंभव है, लेकिन टीम के पास ड्रॉ करवाने का मौका है. ऐसे में जब टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो टीम ने शून्य के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर केएल राहुल और शुभमन गिल ने 188 रनों की साझेदारी की और टीम की उम्मीदें दोबारा जगाई. वहीं 5वें दिन गिल ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 228 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. गिल के लिए ये शतक काफी यादगार होने वाल है, क्योंकि उन्होंने अपने इस शतक के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. 

गिल ने की विराट कोहली की बराबरी

शुभमन गिल ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है. दरअसल, एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गिल ने विराट कोहली और सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है. गिल ने इस सीरीज में अब तक 4 शतक लगा दिए हैं. इससे पहले सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने भी 4-4 शतक लगाए थे. 

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

  • 4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971 
  • 4 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 
  • 4 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 
  • 4 - शुबमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025*

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement