Advertisement

Ben Stokes century: पंजा खोलने के बाद बेन स्टोक्स ने ठोका ऐतिहासिक शतक, मैनचेस्टर में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी; ऐसा किया सेलिब्रेट

Ben Stokes century: भारत के खिलाफ इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ऐतिहासिक शतक ठोक दिया है, जिसके बाद मैनचेस्टर में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.

Latest News
Ben Stokes century: पंजा खोलने के बाद बेन स्टोक्स ने ठोका ऐतिहासिक शतक, मैनचेस्टर में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी; ऐसा किया सेलिब्रेट

Ben Stokes century

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है, जिसका 26 जुलाई को चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऐतिहासिक शतक जड़ दिया है. स्टोक्स ने इस शतक के बाद मैनचेस्टर में रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगी हैं. इससे पहले स्टोक्स ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था और अब एक ही मैच में शतक जड़ दिया है. स्टोक्स ने 8 साल बाद पंजा खोला और अब 3 साल बाद उनके बल्ले से शतक निकला है. इतना ही नहीं स्टोक्स ने अपने सेलिब्रेशन से भी महफिल लूट ली है. 

मैनचेस्टर में स्टोक्स ने रचा इतिहास

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के खिलाफ बेन स्टोक्स ने पहले पंजा खोला था. उसके बाद शानदार शतक ठोक दिया है. 42 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी कप्तान ने एक ही मैच में 5 विकेट लिए हैं और शतक ठोका हो. उन्होंने 164 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके भी लगाए थे. बेन स्टोक्स के अलावा जो रूट ने इस मैच में शतक ठोका है. हालांकि स्टोक्स के इस शतक के बाद मैनचेस्टर में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. 

एक ही टेस्ट में शतक और पंजा खोलने वाले कप्तान

  • डेनिस एटकिंसन (वेस्टइंडीज) बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 1955
  • गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1966
  • मुश्ताक मोहम्मद (PAK) बनाम WI, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1977
  • इमरान खान (PAK) बनाम IND, फैसलाबाद, 1983
  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, मैनचेस्टर, 2025*

इंग्लैंड के लिए एक मैच में शतक और पंजा खोलने वाले खिलाड़ी

  • इयान बॉथम (5 बार)
  • टोनी ग्रेग (एक बार)
  • गस एटकिंसन (एक बार)
  • बेन स्टोक्स (एक बार)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement