क्रिकेट
IND vs ENG 3rd Test Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है और रूट अपने शतक से केवल एक रन दूर हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट आज यानी 10 जुलाई गुरुवार को लंदन क लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. पहले दिन 83 ओवरों का खेल हुआ और इंग्लिश टीम ने 250 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. जो रूट अब केवल 1 रन से अपने शतक से दूर हैं. वहीं कप्तान बेन स्टोक्स भी अपने अर्धशतक के करीब हैं. नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को सफलताए मिली हैं.
खत्म हुआ पहले दिन का खेल
इंग्लैंड की पारी का पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. इस दौरान जो रूट 99 रनों पर नाबाद लौटे हैं. वहीं बेन स्टोक्स 39 रनों नाबाद रहे. रूट और स्टोक्स ने मिलकर 170 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी हुई है. पहले दिन आकाशदीप और मोहम्मद सिराज खाता नहीं खोल पाए हैं. जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी विकेट नहीं ले सके. हालांकि नितीश कुमार रेड्डी ने 2, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया. इंग्लैंड का पहले दिन के बाद स्कोर 251/4 (83).
इंग्लैंड का गिरा चौथा विकेट
इंग्लैंड को चौथा झटका हैरी ब्रूक के रूप में लगा है. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 11 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया है. अब उनकी जगह कप्तान बेन स्टोक्स मैदान पर आए हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया अटैकिंग गेंदबाजी करना चाहेगी और जल्द से जल्द विकेट लेना चाहेगी. लेकिन स्टोक्स और रूट एक अच्छी साझेदारी करने की कोशिश करेंगे.
इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका
इंग्लैंड को तीसरा झटका लग गया है. तीसरे सेशन की पहली ही गेंद पर ओली पोप 44 रन पर आउट हो गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें कीपर कैच आउट करवा दिया है और अपनी टीम को एक बड़ी सफलता दिलाई है. उनकी जगह हैरी ब्रूक मैदान पर आए हैं.
तीसरे सेशन का खेल शुरू
इंग्लैंड की पारी का तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. इस सेशन भी टीम बिना विकेट गंवाए बैटिंग करना चाहेगी. लेकिन भारतीय टीम ज्यादा से ज्यादा विकेट की तलाश में जाएगी.
दूसरे सेशन का खेल खत्म
इंग्लैंड की पारी के दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है. इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाजों ने काफी धैर्य से बैटिंग की और विकेट नहीं गिवाय. इस सेशन में 24 ओवरों का खेल हुआ है. जो रूट 54 और ओली पोप 44 रनों पर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 153-2.
पहले सेशल का खेल खत्म
इंग्लैंड की पारी के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है. इस दौरान 25 ओवरों का खेल हुआ है. हालांकि जो रूट 24 और ओली पोप 12 रनों पर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 83/2 (25). टीम इंडिया के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए. हालांकि अन्य गेंदबाज अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं.
दोनों ओपनर लौटे पवेलियन
नितीश कुमार रेड्डी ने अपने एक ओवर में दो विकेट चटका दिया है. उन्होंने पहले बेन डकेट और फिर जैक क्रॉली को अपना शिका बनाया है. डकेट 23 रन बना सके, जबकि क्रॉली 18 रन पर आउट हुए हैं.
शुरू हुआ मैच
इंग्लैंड के लिए बेन डकेट और जैक क्रॉली ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतर गए हैं. वहीं भारतीय टीम की तरफ से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर.
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.