Advertisement

Joe Root Century: लॉर्ड्स में जो रूट का ऐतिहासिक शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Joe Root Century: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने शानदार पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया है.

Latest News
Joe Root Century: लॉर्ड्स में जो रूट का ऐतिहासिक शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Joe Root Century

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने दमदार पारी खेली है और शानदार शतक ठोक दिया है. इसके अलावा उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ मिलकर दमदार पार्टनरशिप भी की है. रूट के इस ऐतिहासिक शतक के साथ उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स भी कर लिए हैं. रूट ने अपने नाम टेस्ट करियर का 37वां शतक पूरा किया है. इसके अलावा भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

जो रूट ने जड़ा शतक

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट ने 192 गेंदों में 103 रन बना लिए हैं. उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी 10 चौके लगाए हैं. इसके साथ ही रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. रूट ने लॉर्ड्स के मैदान पर लगातार तीसरा शतक पूरा किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक है.

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 51 सचिन तेंदुलकर
  • 45 जैक्स कैलिस
  • 41 रिकी पोंटिंग
  • 38 कुमार संगकारा
  • 37 जो रूट

अपने घर पर टेस्ट में 7000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रिकी पोंटिंग- 7578 रन
  • सचिन तेंदुलकर- 7216
  • महेला जयवर्धने- 7167
  • जैक कैलिस- 7035
  • जो रूट- 7000

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • जो रुट - 3054 रन
  • रिकी पोंटिंग - 2555 रन
  • एलिस्टेयर कुक - 2431 रन
  • क्लाइव लॉयड - 2344 रन
  • क्लाइव लॉयड - 2344 रन

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement