Advertisement

IND vs ENG 3rd Test Day 5 Highlights: टूटा करोड़ों भारतीय फैंस का दिल, 22 रन से हारी टीम इंडिया

IND vs ENG 3rd Test Day 5 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जा रहा था. इस मैच के 5वें दिन इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत हासिल की है.

Latest News
IND vs ENG 3rd Test Day 5 Highlights: टूटा करोड़ों भारतीय फैंस का दिल, 22 रन से हारी टीम इंडिया

IND vs ENG 3rd Test Day 5 Highlights

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला  गया था. इस मैच के 5वें दिन इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने भी 387 रन बनाए थे. हालांकि उसके बाद इंग्लैंड ने 192 रन बनाए. उसके बाद भारतीय टीम 170 रन ही बना सकी. इस मैच की रोमांच की सारी हदें पार हो गई है.

इंग्लैंड ने जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के सामने 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम केवल 170 रन ही बना सकी. रवींद्र जडेजा नाबाज 61 रनों की पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. 

तीसरे सेशन का खेल शुरू

5वें दिन के खेल के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. रवींद्र जडेजा के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए 30 रन चाहिए. 

दूसरे सेशन का खेल खत्म

दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है. टीम इंडिया को जीत के लिए 30 रन चाहिए. रवींद्र जडेजा 56 रनों पर खेल हैं और सिराज 2 रनों पर उनका साथ दे रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 1 विकेट ही चाहिए. 

टीम इंडिया को 9वां झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है. उन्हें बेन स्टोक्स ने 5 रनों पर पवेलियन भेज दिया था. 

पहले सेशन का खेल खत्म

लॉर्ड्स टेस्ट के 5वें दिन के खेल का पहला सेशन का पूरा हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया ने कुल 4 विकेट गंवाए हैं. वहीं अब रवींद्र जडेजा पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है. हालांकि इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 2 विकेट को की ही तलाश है. 

टीम इंडिया को लगा छठा झटका

टीम इंडिया का छठा विकेट गिर गया है. केएल राहुल 39 रनों पर पवेलियन लौट गए हैं. उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया है.

भारत को लगा 5वां झटका

टीम इंडिया को 5वां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा है. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने 9 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड आउट कर दिया है. 

शुरू हुआ 5वें दिन खेल

लॉर्ड्स टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू हो गया है. क्रीज पर केएल राहुल और ऋषभ पंत बैटिंग कर रहे हैं. टीम को 135 रन जीत के लिए चाहिए. वहीं इंग्लैंड को 6 विकेट की तलाश है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर. 

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement