Advertisement

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 58/4; जीत के लिए चाहिए 135 रन

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट खेला जा रहा है, जिसके चौथे दिन का खेल आज यानी 13 जुलाई को खेला गया था.

Latest News
IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 58/4; जीत के लिए चाहिए 135 रन

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Live Score

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट खेला जा रहा है, जिसके चौथे दिन का खेल आज यानी 13 जुलाई को खेला जाएगा. इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे, इसके जवाब में भारतीय टीम भी 387 रन बना सकी. वहीं इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 192 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत को 193 रनों का लक्ष्य दिया. इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने चौथे दिन के अंत तक 58 रन बना लिए, लेकिन 4 विकेट भी खो दिए हैं. 

चौथे दिन का खेल खत्म

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. चौथे दिन कुल 14 विकेट गिरे हैं और कुल 250 रन बने हैं. इंग्लैंड ने 193 रनों का टारगेट टीम इंडिया को दिया था, जिसका पीछा करने उतरी टीम ने महज 58 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद बतौर नाइटवैचमैन आकाशदीप बैटिंग करने मैदान पर उतरे थे. लेकिन वो भी आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, गिल और आकाशदीप के रूप में 4 विकेट गिरे हैं. अब टीम इंडिया को 5वें दिन 135 रनों की दरकार होगी. केएल राहुल 33 रनों पर नाबाद लौटे हैं. 

टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

भारतीय टीम को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है. उन्हें ब्रायडन कार्स ने 6 रन पर आउट कर दिया है. उनकी जगह नाइट वैचमैन के तौर पर आकाशदीप मैदान पर आए हैं. 

भारत को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया को 5वां झटका करुण नायर के रूप में लगा है. उन्हें ब्रायडन कार्स ने 14 रनों पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है. उनकी जगह कप्तान शुभमन गिल मैदान पर आए हैं. 

भारत को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया है. उनकी जगह करुण नायर मैदान पर आए हैं. 

टीम इंडिया की दूसरी पारी हुई शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने मैदान पर उतर आए हैं. वहीं भारत के सामने 193 रनों का टारगेट है. 

इंग्लैंड की पारी हुई समाप्त

इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 192 रनों पर ही सिमट गई है. टीम के लिए जो रूट ने 40 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स 33 रन बनाने में कामयाब रहे. हालांकि अन्य बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने घातक बॉलिंग की और इंग्लिश बल्लेबाजों पर चौथे दिन पूरी तरह से हावी रहे. वॉशिंगटन सुंदर ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए. वहीं आकाशदीप और नितीश रेड्डी को केवल 1-1 विकेट मिला. 

इंग्लैंड का गिरा 10वां विकेट

इंग्लैंड का 10वां विकेट शोएब बशीर के रूप में गिरा है. उन्हें वॉशिंगटन सुंदर को 2 रनों पर आउट कर दिया है. 

इंग्लैंड का गिरा 9वां विकेट

इंग्लैंड का 9वां विकेट क्रिस वोक्स के रूप में गिरा है. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 10 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया है.

इंग्लैंड को लगा 8वां झटका

इंग्लैंड को 8वां झटका ब्रायडन कार्स के रूप में लगा है. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 1 रन पर बोल्ड आउट कर दिया है.

इंग्लैंड को लगा 7वां झटका

इंग्लैंड को 7वां झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा है. उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने 33 रनों पर क्लीन बोल्ड आउट कर दिया है.

तीसरे सेशन का खेल शुरू

चौथे दिन तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम 175 रनों से आगे चल रही है. कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स बैटिंग कर रहे हैं. 

दूसरे सेशन का खेल खत्म

चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल पूरा हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया ने 2 विकेट चटकाए. अब कप्तान बेन स्टोक्स 27 रनों पर खेल रहे हैं, उनका साथ क्रिस वोक्स दे रहे हैं. इंग्लैंड का स्कोर 175/6 (52).

इंग्लैंड को लगा छठा विकेट

इंग्लैंड को छठा विकेट जैमी स्मिथ के रूप में लगा है. उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने 8 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया है. उनकी जगह क्रिस वोक्स मैदान पर आए हैं. 

इंग्लैंड को लगा 5वां झटका

इंग्लैंड को 5वां झटका जो रूट के रूप में लगा है. रूट वॉशिंगटन सुंदर के जाल में बुरी तरह फंस गए और क्लीन बोल्ड हो गए. रूट ने 40 रनों की पारी खेली. उनकी जगह जैमी स्मिथ मैदान पर आए हैं. 

दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर खेल रहे हैं. टीम 98 रनों से आगे चल रही है. 

पहले सेशन का खेल खेल खत्म

चौथे दिन के खेल के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया ने काफी घातक गेंदबाजी की है और कुल 4 विकेट चटकाए. वहीं इंग्लैंड 100 के करीब स्कोर पहुंचा दिया है. जो रूट और बेन स्टोक्स नाबाद रहे. टीम का स्कोर 98/4 (25).

इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

इंग्लैंड को तीसरा झटका जैक क्रॉली के रूप में लगा है. उन्हें नितीश कुमार रेड्डी ने 22 रनों पर आउट कर दिया है. उनकी जगह अब हैरी ब्रूक मैदान पर आए हैं. इंग्लैंड ने 50 रनों के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं. 

इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

इंग्लैंड को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने ही दिया है. उन्होंने ओली पोप को 4 रनों पर पवेलियन भेज दिया है. लेकिन इस विकेट के लिए टीम इंडिया को डीआरएस की जरूर पड़ी, क्योंकि फील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट नहीं दिया था. उनकी जगह जो रूट मैदान पर आ गए हैं. 

इंग्लैंड का गिरा पहला विकेट

इंग्लैंड को पहला झटका बेन डकेट के रूप में लगा है. उन्हें मोहम्मद सिराज ने 12 रनों पर पवेलियन भेज दिया है. उनकी जगह ओली पोप मैदान पर आए हैं. 

शुरू हुआ चौथे दिन का खेल

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. जैक क्रॉली और बेन डकेट मैदान पर आ चुके हैं. वहीं टीम इंडिया भी तैयार है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर.

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement