क्रिकेट
IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है, जिसका आज यानी 12 जुलाई को तीसरे दिन का खेल खेला गया था. इस दौरान दोनों टीमों ने पहली पारियों में 387-387 रन बनाए हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है, जिसका आज यानी 12 जुलाई को तीसरे दिन का खेल खेला गया था. इस दिन टीम इंडिया 387 रन बना सकी और इंग्लैंड की दूसरी पारी में सिर्फ 1 ओवर का खेल हो सकता. इस तरह इंग्लैंड 2 रन से आगे चल रही है. हालांकि तीसरे दिन का अंत फुल ड्रामे के साथ खत्म हुआ है. क्योंकि इंग्लिश बल्लेबाज और भारतीय खिलाड़ियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली है.
तीसरे दिन का खेल खत्म
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. शुरुआती 3 दिन के खेल में दोनों टीमों की पहली पारी पूरी हो गई है. अब इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी खेल रही है और तीसरे दिन केवल 1 ही ओवर खेल सकी है. इस दौरान मैदान पर फुल ड्रामा भी देखने को मिला. इंग्लिश बल्लेबाज वक्त ज़ाया करने के लिए जानबूझकर देरी कर रहे थे. इंग्लैंड तीसरे दिन के अंत तक 2 रन से आगे है.
इंग्लैंड की दूसरी पारी हुई शुरू
इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है. इंग्लैंड और भारत का पहली पारी के बाद स्कोर बराबर रहा है. यानी दोनों टीमों ने 387-387 रन बनाए हैं. इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार है और टीम के लिए बेन डकेट और जैक क्रॉली ओपनिंग के लिए मैदान पर आ गए हैं.
ऑलआउट हुई टीम इंडिया
टीम इंडिया की पारी समाप्त हो गई है. टीम इंडिया ने तीसरे दिन के खेल के तीसरे सेशन के अंत तक 387 रन बोर्ड पर लगाए हैं. टीम के लिए केएल राहुल 100 रन बनाए थे. इसके अलावा ऋषभ पंत 64, रवींद्र जडेजा 72, करुण नायर 40 और नितीश रेड्डी ने 30 रनों की पारी खेली. पंत और राहुल के बीच 141 रनों की साझेदारी भी हुई. उसके बाद राहुल और जडेजा के बीच अच्छी साझेदारी हुई.
भारत को लगा 9वां झटका
टीम इंडिया को 9वां झटका जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है. उन्हें क्रिस वोक्स ने 0 रनों पर पवेलियन भेज दिया है.
टीम इंडिया को लगा 8वां झटका
रवींद्र जडेजा के बाद आकाशदीप भी पवेलियन लौट गए हैं. उन्हें ब्रायडन कार्स ने 7 रनों पर आउट कर दिया है.
टीम इंडिया को लगा 7वां झटका
टीम इंडिया का 7वां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप लगा है. उन्हें क्रिस बोक्स ने 72 रनों पर अपना शिकार बना लिया है. जडेजा ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए हैं.
भारत को लगा छठा झटका
टीम इंडिया को छठा झटका नितीश कुमार रेड्डी के रूप में लगा है. उन्हें 30 रनों पर बेन स्टोक्स ने पवेलियन भेज दिया है. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर आए हैं.
तीसरे सेशन का खेल खत्म
तीसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. रवींद्र जडेजा और नितीश रेड्डी से और लंबी साझेदारी की उम्मीद है. हालांकि टीम इंडिया इंग्लैंड का स्कोर पार के लीड चेना चाहती है.
दूसरे सेशन का खेल खत्म
तीसरे दिन के खेल में दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है. रवींद्र जडेजा 40 और नितीश रेड्डी 25 रनों पर खेल रहे हैं और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी भी हो गई है. टी ब्रेक तक टीम इंडिया 71 रनों से पीछे है. टीम का स्कोर 316/5 (91).
राहुल शतक के बाद आउट
टीम इंडिया ने 300 के अंदर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं. हालांकि केएल राहुल ने 100 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन शतक जड़ते ही वो आउट हो गए. उन्हें 100 रनों के स्कोर पर शोएब बशीर ने अपना शिकार बनाया.
केएल राहुल ने जड़ा शतक
केएल राहुल ने लॉर्ड्स में शतक जड़ दिया है. उन्होंने 176 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तौड़े हैं और बनाए हैं. इतना ही नहीं राहुल लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय भी बन गए हैं.
दूसरे सेशन का खेल शुरू
तीसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा मैदान पर उतरे हैं. वहीं केएल राहुल केवल 2 रन से अपने शतक से दूर हैं.
पंत 74 रनों पर आउट
ऋषभ पंत के विकेट के साथ पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है. दरअसल, शोएब बशीर के ओवर की तीसरी गेंद पर पंत एक रन लेने की चक्कर में रनआउट हो गए हैं और अपने शतक को भी पूरा नहीं कर सके. वहीं केएल राहुल 98 रनों पर खेल रहे हैं. पहले सेशन के दौरान टीम इंडिया का स्कोर 248/4 (65.3).
पहला सेशल का खेल शुरू
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर पैर जमाए हुए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर.
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.