क्रिकेट
IND vs ENG 3rd Test: तीसरे दिन के अंत में इंग्लैंड ने बेईमानी की है, जिसके बाद शुभमन गिल को विराट कोहली का रूप लेना पड़ा है. सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन का खेल शनिवार को खेला गया था. वहीं तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी का केवल एक ओवर हो सका. इसमें इंग्लैंड ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि जैक क्रॉली क्रीज थे और वो जानबूझकर वक्त ज़ाया कर रहे थे. लेकिन ये बात शुभमन गिल को गवारा नहीं हुई और दोनों बल्लेबाजों से जाकर भिड़ गए. अब गिल का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल पर उनकी वीडियो काफी वायरल हो रही है.
अंग्रेजों से भिग गए शुभमन गिल
टीम इंडिया तीसरे सेशन के खत्म होन से कुछ देर पहले ही ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद दिन का खेल खत्म होने के लिए 6 मिनट का समय बचा था. ऐसे में इंग्लैंड को 2 ओवर खेलने थे. लेकिन स्टाइक पर मौजूद जैक क्रॉली जानबूझकर वक्त ज़ाया करने लगे, जिसकी वजह से केवल 1 ओवर ही हो सका. क्रॉली बार-बार क्रीज से हट रहे थे, जिसके वक्त खराब हो. लेकिन ये बेईमानी शुभमन गिल को गवारा नहीं हुई और वो जाकर क्रॉली से भिड़ गए, जिसमें बेन डकेट कूद पड़े और फिर गिल ने उन्हें भी आड़े-हाथों ले लिया. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Shubman Gill & Co. didn’t come to be played around, 𝙠𝙮𝙪𝙣𝙠𝙞 𝙔𝙚 𝙨𝙚𝙚𝙠𝙝𝙣𝙚 𝙣𝙖𝙝𝙞, 𝙨𝙞𝙠𝙝𝙖𝙣𝙚 𝙖𝙖𝙮𝙚 𝙝𝙖𝙞𝙣!#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 4 | SUN 13th JULY, 2:30 PM | Streaming on JioHotstar pic.twitter.com/ix13r7vtja
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2025
पहली पारी के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे. टीम के लिए जो रूट ने शतकीय पारी खेली थी. हालांकि इतने बड़े स्कोर के बाद भी टीम इंडिया पीछे नहीं हटी. भारतीय टीम भी पहली बारी में 387 रन ही बोर्ड पर लगा सकी. लॉर्ड्स के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दोनों टीमों ने पहली पारी में बराबर स्कोर किया हो. हालांकि तीसरे दिन के अंत में इंग्लैंड ने एक ओवर बैटिंग की और 2 रन बना लिए हैं. अब मैच का चौथा दिन काफी रोमांचक होने वाला है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.