Advertisement

Rishabh Pant Injury: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भी मैदान पर नहीं आए ऋषभ पंत, BCCI ने फिटनेस पर दिया ताजा अपडेट

Rishabh Pant Injury Updates: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत की उंगली में चोट आई थी, जिसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे. अब बीसीसीआई ने उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है.

Latest News
Rishabh Pant Injury: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भी मैदान पर नहीं आए ऋषभ पंत, BCCI ने फिटनेस पर दिया ताजा अपडेट

Rishabh Pant Injury Updates

Add DNA as a Preferred Source

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन उपकप्तान विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर वापस जाना पड़ा था. उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं. हालांकि फैंस को ऐसी उम्मीद थी कि पंत दूसरे दिन के खेल के दौरान वापस आ जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और जुरेल ही विकेटकीपिंग कर रहे हैं. वहीं बीसीसीआई ने अब उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. 

ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने पंत को लेकर एक अपडेट दिया है. बोर्ड ने एक्स पर लिखा, "ऋषभ पंत अभी भी अपनी उंगली की लगी चोट से उबर रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए है. ध्रुव जुरेल दूसरे दिन विकेटकीपिंग जारी रखेंगे." बता दें कि पंत कीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. 

क्या बैटिंग कर पाएंगे पंत?

भारतीय फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वो लॉर्ड्स टेस्ट में बल्लेबाजी कर पाएंदे या नहीं. क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले में पंत ने काफी दमदार बैटिंग की है और एक शतक भी ठोका है. ऐसे में अगर वो बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं, तो टीम इंडिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पंत बैटिंग कर पाएंगे या नहीं. 

ऐसा रहा अब तक लॉर्ड्स टेस्ट

इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल के दौरान पहले सेशन में ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि टीम ने 7 विकेट भी अपने गंवा दिए हैं. लेकिन जैमी स्मिथ और कार्स के बीच अच्छी साझेदारी हो गई है. टीम इंडिया को जल्द से जल्स विकेट लेना होगा. मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और आकाशदीप अब तक विकेट का खाता नहीं खोल पाए हैं. हालांकि नितीश कुमार रेड्डी 2, रवींद्र जडेजा 1 और जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement