Advertisement

IND vs ENG 3rd T20: मैनचेस्टर में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, रोहित-धोनी की इस मामले में की बराबरी

IND vs ENG 3rd T20: इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. हालांकि, अय्यर के टॉस जीतते ही इतिहास रचा है और रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है.

Latest News
IND vs ENG 3rd T20: मैनचेस्टर में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, रोहित-धोनी की इस मामले में की बराबरी

Shreyas Iyer (PHOTO ESPN)

Add DNA as a Preferred Source
  • भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैनचेस्टर में खेला जा रहा है.
  • इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. 
  • टॉस जीतने के बाद अय्यर ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. 
  • बतौर कप्तान भारत के लिए ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी भी बन गए हैं. 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज मंगलवार 7 जुलाई, 2026 को मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. हालांकि, अय्यर के टॉस जीतते ही इतिहास रचा है और रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर भारत के लिए बतौर कप्तान ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी भी बन गए हैं.

श्रेयस अय्यर ने की रोहित-धोनी की बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने टॉस अपने नाम किया और भारत के लिए बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामला रिकॉर्ड बनाया है. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार कप्तानी मिली थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेली थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. 

टी20 लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टॉस एमएस धोनी ने जीता है. एमएस धोनी ने मई 2010 से फरवरी 2012 तक लगातार 7 टॉस जीते थे, जबकि सिंतबर 2007 में लगातार 5 टॉस जीते थे. धोनी के बाद विराट कोहली का नाम है. विराट ने अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 तक लगातार 6 टॉस जीते थे. रोहित शर्मा ने फरवरी 2020 से फरवरी 2022 तक लगातार 5 टॉस जीते. अब श्रेयस अय्यर भी लगातार 5 टॉस जीतकर लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 

  • 7 - एमएस धोनी (मई 2010 - फरवरी 2012)
  • 6 - विराट कोहली (अगस्त 2019 - दिसंबर 2019)
  • 5 - रोहित शर्मा (फरवरी 2020 - फरवरी 2022)
  • 5 - एमएस धोनी (सितंबर 2007)
  • 5* - श्रेयस अय्यर (जून 2026 - जुलाई 2026)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement