क्रिकेट
IND vs ENG 3rd ODI Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी यानी तीसरा मुकाबला कल रविवार 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी यानी तीसरा मुकाबला कल रविवार 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. सीरीज का फाइनल मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीमों हर मुमकिन कोशिश करेंगी, जिससे ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. लेकिन इस मैच में पिच भी अहम भुमिका निभा सकती है. आइए जानते हैं कि लॉर्ड्स में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका दबदबा देखने को मिलने वाला है.
लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. खेल के शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए शॉर्ट्स खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. लेकिन अगर बल्लेबाज एक बार क्रीज पर जम जाते हैं, तो वो आसानी से रन बना सकते हैं. हालांकि, इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकती है, जिसकी वजह से कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकते हैं और पहले बल्लेबाजी वाली टीम को कम स्कोर पर रोक सकते हैं.
इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने साल 1975 में 334 रनों का बनाया था. वहीं सबसे छोटा स्कोर साउथ अफ्रीका ने 107 रनों का बनाया था. हालांकि, इस मैदान का पहली पारी का औसतन स्कोर 240 रनों के आस-पास का है.
कैसा है टीम इंडिया का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड?
लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक 9 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 बार जीत और 4 बार ही हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बेनतीजा रहा है. हालांकि, भारत और इंग्लैंड ने इस मैदान पर 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत ने 3 मैच और इंग्लैंड ने 4 मैच अपने नाम किए हैं. इसके अलावा एक मैच टाई रहा है. हालांकि, इंग्लैंड के इस घरेलू मैदान पर मिले-जुले आंकड़े हैं. इंग्लिश ने लॉर्ड्स में अब तक 60 मैच खेले, जिसमें टीम को 28 में जीत और इतने मैचों में हार मिली है, जबकि 3 मैच टाई और एक मैच बेनतीजा रहा है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कुलदीप यादव, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर.
इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेम्स एटकिंसन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, रेहान अहमद और साबिक महमूद.