Advertisement

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: टी20 के बाद वनडे सीरीज भी हारी टीम इंडिया, आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 27 रनों से चटाई धूल

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 27 रनों से अपने नाम कर लिया है.

Latest News
IND vs ENG 3rd ODI Highlights: टी20 के बाद वनडे सीरीज भी हारी टीम इंडिया, आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 27 रनों से चटाई धूल

IND vs ENG 3rd ODI Highlights (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय टीम को इंग्लिश टीम ने 388 रनों की पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था, जिसकी पीछा करते हुए टीम 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 350 रन ही बना सकी और 27 रनों से मुकाबला गंवा दिया. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 5 छक्के और 17 चौकों की मदद से 138 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शुभमन गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए. हालांकि, रोहित और गिल के बीच 147 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. लेकिन फिर आदिल राशिद ने पारी को तोड़ दिया. 

भारत को मिला था विशाल लक्ष्य

भारतीय टीम को इंग्लिश टीम ने 388 रनों की पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था, जिसकी पीछा करते हुए टीम 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 350 रन ही बना सकी और 30 रनों से मुकाबला गंवा दिया. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 5 छक्के और 17 चौकों की मदद से 138 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शुभमन गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए. हालांकि, रोहित और गिल के बीच 147 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. लेकिन फिर आदिल राशिद ने पारी को तोड़ दिया. 

इसके अलावा विराट कोहली ने 60 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लेकिन इन तीनों दिग्गजों के बाद भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. ईशान किशन 14, श्रेयस अय्यर 0, केएल राहुल 12, अक्षर पटेल 2, गुरनूर बराड़ 18 और अर्शदीप सिंह 15 रन बना सके. 

इन गेंदबाजों ने लिया सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए, इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. वहीं भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और प्रिंस यादव ने 1 विकेट चटकाया. 

ऐसी रही इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए थे. टीम के लिए बेन डकेट ने 135 गेंदों में 1 छक्का और 18 चौकों की मदद से 141 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जैकब बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रन बना सके. हालांकि, जो रूट ने 48 गेंदों में नाबाद 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं बटलर ने 13 गेंदों में नाबाद 41 रन बना दिए. वहीं हैरी ब्रूक 14 रनों पर ही आउट हो गए थे. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement