Advertisement

'रूट से सीखना होगा, जिससे हम मजबूत...' भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान

Harry Brook Statement: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के फाइनल से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जो रूट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और साथ ही अपने अन्य बल्लेबाजों को एक खास सलाह भी दी है.

Latest News
'रूट से सीखना होगा, जिससे हम मजबूत...' भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Image Source- IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के फाइनल से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जो रूट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और साथ ही अपने अन्य बल्लेबाजों को एक खास सलाह भी दी है. उनका मानना है कि अगर सभी बल्लेबाज जो रूट से सीख लेते हैं, तो टीम और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा. जो रूट ने भारत के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 76 रन बनाए थे और फिर दूसरे वनडे में 99 रनों की पारी खेली थी. तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है और अब निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत की हर मुमकिन कोशिश करेंगी. आइए जानते हैं कि ब्रूक ने मैच से पहले क्या कुछ कहा है. 
 
हैरी ब्रूक ने खिलाड़ियों की दी खास सलाह

तीसरे वनडे से पहले इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जो रूट जैसे खिलाड़ी से हर किसी को सीखना चाहिए. रूट लगभग 200 वनडे मैच खेल चुके हैं और आज भी खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं. वो इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी बल्लेबाजी हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है. इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ सालों में वनडे और टेस्ट क्रिकेट दोनों में जो रूट पर काफी हद तक निर्भर रही है. हालांकि युवा खिलाड़ियों को रूट की तकनीक और मैच को नियंत्रित करने की क्षमता से सीखना चाहिए. उनके अनुसार रूट बिना जोखिम उठाए लगातार स्ट्राइक बदलते रहते हैं, जिससे विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना रहता है."

इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, "यदि पूरी बल्लेबाजी इकाई रूट की तरह स्ट्राइक रोटेट करने की आदत विकसित कर ले, तो टीम बड़े स्कोर बनाने और लक्ष्य का पीछा करने में अधिक सफल होगी. उन्होंने खुद को भी उन खिलाड़ियों में शामिल बताया, जिन्हें रूट से लगातार सीखने की जरूरत है. टीम को ऐसा माहौल चाहिए, जहां खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकें और मैच पर लंबे समय तक नियंत्रण बनाए रखें. उनके मुताबिक टेस्ट क्रिकेट धैर्य और निरंतरता का खेल है और टीम को आने वाले समय में इसी दिशा में काम करना होगा."

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड 
 
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कुलदीप यादव, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर.  

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेम्स एटकिंसन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, रेहान अहमद और साबिक महमूद. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement