क्रिकेट
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज यानी 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज यानी 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है, जबकि साई सुदर्शन की टीम से छुट्टी हुई है. हालांकि इंग्लैंड ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था. आप यहां दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं.
बुमराह-सुदर्शन और शार्दुल की जगह इन्हें मिला मौका
जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और शार्दुल की जगह शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. जबकि बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं है. वॉशिंटन सुंदर के रूप में गिल ने एक अतरिंक्त स्पिनर खिला लिया है. जडेजा के साथ सुंदर भी गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे. वहीं बुमराह की जगह आकाशदीप, शार्दुल की जगह वॉशिंगटन और सुदर्शन की जगह नितीश रेड्डी को मौका मिला है. रेड्डी भी गेंदबाजी में अपना योगदान दे सकते हैं.
स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर को लेकर कही ये बात
बेन स्टोक्स ने टॉस के बाद कहा, "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. ऊपरी परिस्थितियाँ इसके अनुकूल हैं. हर चीज पर विचार किया है कि आर्चर को टीम में लाना?. पिछले सप्ताह टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, हमें विश्वास है, जैसे-जैसे आप टेस्ट में गहराई से उतरते हैं, तो आप परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझते हैं."
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग और शोएब बशीर.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.