क्रिकेट
IND vs ENG 2nd Test Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है. एजबेस्टन टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा है. हालांकि एक समय में इंग्लैंड ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर वापसी करने की कोशिश की थी. लेकिन फिर कप्तान शभमन गिल और रवींद्र जडेजा की 99 रनों की पार्टनरशिप ने ऐसा होने नहीं दिया. गिल ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बना दिया है, जबकि जडेजा अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं.
ऐसा रहा पहले दिन का खेल
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट भी गंवा दिया था. उसके बाद जायसवाल और नायर के बीच पार्टनरशिप हुई, लेकिन फिर 95 रनों के स्कोर पर नायर आउट हो गए. वहीं गिल और जायसवाल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. फिर स्टोक्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया. पंत और गिल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन शोएब बशीर ने ये पार्टनरशिप तोड़ दिया. उसके तुरंत बाद नितीश रेड्डी भी आउट हो गए. लेकिन फिर गिल और जडेजा ने पारी को संभाल लिया. अब पहले दिन के अंत तक टीम इंडिया का स्कोर 310-5.
केएल राहुल केवल 2 रन बना सके. जबकि यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए. इसके अलावा करुण नायर 31, ऋषभ पंत 25 और नितीश कुमार रेड्डी सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए. हालांकि अब देखना ये है कि क्या गिल और जडेजा दूसरे दिन कैसा खेलते हैं और टीम इंडिया कल कितने सेशन बैटिंग कर सकेगी.
शुभमन गिल ने ठोका शतक
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने 199 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली है. इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाने के मामले में तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले विजय हजारे (1951-52 में दिल्ली और ब्रेबॉर्न) और मोहम्मद अज़हरुद्दीन (1990 में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड) का नाम लिस्ट में था.
Stumps on the opening day of the 2nd Test 🏟️#TeamIndia finish Day 1 with 310/5 on board 👌👌
— BCCI (@BCCI) July 2, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/hzMC3Befky
ऋषभ पंत के बाद नितीश रेड्डी भी आउट
ऋषभ पंत के बाद अब नितीश रेड्डी भी आउट हो गए हैं. उन्हें क्रिस वोक्स ने 1 रन पर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया ने 211 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं.
शुरू हुआ तीसरे सेशन का खेल
टीम इंडिया की पारी का पहले दिन का तीसरा सेशन शुरू हो गया है. गिल और पंत ने अच्छी और लंबी पार्टनरशिप की जरूरत है.
दूसरे सेशन का खेल खत्म
टीम इंडिया की पारी का दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है. इस दौरान टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट गंवाए हैं. शुभमन गिल 42 और ऋषभ पंत 14 रनों पर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 182/3.
अपने शतक से चूंके जायसवाल
यशस्वी जायसवाल अपने शतक से चूंक गए हैं. उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया है. जायसवाल ने 107 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली है.
पहला सेशन खत्म
टीम इंडिया की पारी का पहला सेशन खत्म हो गया है. इस दौरान टीम ने 25 ओवर में 98 रनों पर 2 विकेट गंवाए हैं. यशस्वी जायसवाल 62 और शुभमन गिल 1 रन पर खेल रहे हैं. जबकि केएल राहुल 2 और कारुण नायर 31 रन पर आउट हो चुके हैं.
टीम इंडिया का दूसरा झटका
टीम इंडिया को कारुण नायर के रूप में दूसरा झटका लगा है. ब्रायडन कार्स ने 31 रनों पर अपना शिकार बना लिया है. उनकी जगह कप्तान शुभमन गिल मैदान पर आए हैं.
नायर-जायसवाल के बीच अच्छी साझेदारी की उम्मीद
यशस्वी जायसवाल 52 गेंदों में 42 और करुण नायर 36 गेंदों में 26 रनों पर खेल रहे हैं. भारतीय फैंस को इन दोनों बल्लेबाजों ने एक अच्छा, मजबूत और लंबी साझेदारी की जरूरत है. दोनों के बीच खबर लिखने तक 64 गेंदों में 58 रन की पार्टनरशिप हो गई है.
टीम इंडिया का गिरा पहला विकेट
टीम इंडिया को पहला झटका 9वें ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल के रूप में गिरा है. उन्हें क्रिस वोक्स ने महज 2 रन पर पवेलियन भेज दिया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग और शोएब बशीर.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.