Advertisement

Shubman Gill Century: एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने बनाया ऐतिहासिक शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Shubman Gill Century: एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने शतक ठोक दिया है और इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.

Latest News
Shubman Gill Century: एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने बनाया ऐतिहासिक शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Shubman Gill Century.

Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली है. इस शतक के साथ गिल ने विराट कोहली के एलीट क्लब में अपना नाम शामिल कर लिया है. इसके अलावा भी उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इससे पहले उन्होंने पहले टेस्ट में की पहली पारी में 147 रनों की पारी खेली थी और लगातार दूसरे टेस्ट में भी शतक ठोक दिया है. गिल बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने 199 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली है. इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाने के मामले में तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले विजय हजारे (1951-52 में दिल्ली और ब्रेबॉर्न) और मोहम्मद अज़हरुद्दीन (1990 में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड) का नाम लिस्ट में था. 

भारतीय कप्तान के रूप में पहले दो टेस्ट में शतक

  • विराट कोहली (तीन शतक)
  • विजय हजारे
  • सुनील गावस्कर
  • शुभमन गिल

IND vs ENG टेस्ट में लगातार तीन शतक

  • मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984-1985)
  • दिलीप वेंगसरकर (1985-1986)
  • राहुल द्रविड़ (2002)
  • राहुल द्रविड़ (2008-2011)
  • शुभमन गिल (2024-2025)

टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार

एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले दिन के खेल के तीसरे सेशन के अंत से पहले 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम के लिए शुभमन गिल 113 रनों पर खेल रहे हैं. रवींद्र जडेजा 41 रनों पर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 100 रनों पार्टनरशिप भी हो गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement