Advertisement

IND vs ENG: 'भले ही हम सीरीज हार जाएं, लेकिन...' पूर्व भारतीय कोच के बयान से मचा हड़कंप, कह डाली बड़ी बात

Ravi Shastri on India vs England Test Series: पूर्व भारतीय कोच ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गिल को लेकर बड़ी बात कही है.

Latest News
IND vs ENG: 'भले ही हम सीरीज हार जाएं, लेकिन...' पूर्व भारतीय कोच के बयान से मचा हड़कंप, कह डाली बड़ी बात

India vs England 2nd Test

Add DNA as a Preferred Source

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड गई है, जहां टीम को शुभमन गिल की अगुवाई में पहला मुकाबला हारना पड़ा है. हालांकि अब गिल दूसरा मुकाबला जीतना चाहेंगे. अब दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में 2 जुलाई से खेला जाएगा. पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गिल को लेकर बड़ी बात कह डाली है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

शास्त्री के बयान से मचा हड़कंप

पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा, "अगर शुभमन गिल कप्तानी में आगे तक नहीं गए, तो मुझे बहुत निराशा होगी. गिल के अंदर सुस्त, आलसीपन और शांती भरी पड़ी है और वो जब इस तरह बैटिंग करते हैं, तो शानदार लगते हैं. वो अगर वो अनुभवी से सीख पाए और परिस्थितियों में खुद को ढाल पाए. तो मेरा मानना है कि वो बहुत आगे तक जाने वाले हैं."

उन्होंने आगे कहा, "शुभमन गिल को अच्छा कप्तान बनने के लिए तीन साल देने चाहिए. सीरीज के हिसाब से बदलाव नहीं होने चाहिए. उन्हें 3 साल पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए. मुझे लगता है कि गिल सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे." बता दें कि शास्त्री का कहना है कि भले ही हम सीरीज हारे या जीते, लेकिन शुभमन गिल को पूरा सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें कप्तानी साबित करने के लिए समय देना होगा.   

शुभमन गिल ने पहले टेस्ट में खेली कप्तानी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने पहली पारी में 147 रनों की पारी खेली थी और बतौर कप्तान डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए थे. इस सीजन उनसे बड़े रन बनाने की उम्मीदे हैं और वो सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement