क्रिकेट
IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट का दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. गिल और जडेजा पर पूरी जिम्मेदारी आ चुकी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट का दूसरे दिन का खेल आज यानी 3 जुलाई को खेला गया था. दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है. इतना ही नहीं भारत ने मुकाबला जीतने के लिए प्रबल दावेदारी भी ठोक दी है. पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में टीम इंडिया ने कहर ढा दिया है. दूसरे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 3 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. आकाशदीप ने बेन डकेट और ओली पोप को अपना शिकार बनाया, जबकि जैक क्रॉली को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा है. हालांकि उसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी संभाली और अर्धशतकीय साझेदारी निभा ली.
ऐसी रही इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी की शुरुआत में ही विकेट गंवा दिया है. महज 13 रनों के स्कोर पर बेन डकेट के रूप में पहला विकेट गिरा, उसके बाद 13 रनों के स्कोर पर ही ओली पोप के रूप में दूसरा झटका लगा था. फिर 25 रनों के स्कोर पर जैक क्रॉली पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद रूट और ब्रूक ने पारी को संभाला और 81 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी भी की. रूट 18 और ब्रूक 30 रनों पर नाबाद रहे.
सिराज ने दिलाई सफलता
आकाशदीप के बाद मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को सफलता दिलाई है. सिराज ने जैक क्रॉली को 19 रनों पर आउट कर दिया है. इंग्लैंड ने 25 रनों के स्कोर पर अपनी तीसरा विकेट गंवा दिया है.
ओली पोप भी हुए आउट
बेन डकेट के बाद इंग्लैंड को ओली पोप के रूप में दूसरी झटका लगा है. आकाशदीप ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट ले लिया है. अब मैदान पर जो रूट उतर आए हैं.
बेन डकेट लौटे पवेलियन
आकाशदीप ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है. उन्होंने शून्य पर ही बेन डकेट को पवेलियन भेज दिया है. जो टीम के लिए सिरदर्द बन सकते थे.
इंग्लैंड की पारी हुई शुरू
इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है. हालांकि दूसरे दिन अब 22 ओवरों का खेल बचा है. जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग के लिए मैदान पर आ गए हैं. जबकि आकाशदीप पहला ओवर डाल रहे हैं.
ऑलआउट हुई टीम इंडिया
टीम इंडिया एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन के दौरान ऑलआउट हो गई है. टीम इंडिया ने 587 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. शुभमन गिल ने 269 रनों की दमदार पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा (89) और यशस्वी जायसवाल (87) अपने शतक से चूंक गए हैं. वहीं इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा क्रिस वोक्स और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया है.
दूसरे सेशन का खेल खत्म
दूसरे दिन टीम इंडिया की पारी का दूसरा सेशन का खेल खत्म हो गया है. इस दौरान शुभमन गिल 265 रनों पर खेल रहे हैं और क्रीज पर आकाशदीप सिंह उनका साथ दे रहे हैं. टीम का स्कोर 564/7 (141).
वॉशिंगटन सुंदर लौटे पवेलियन
वॉशिंगटन सुंदर अपने अर्धशतक से चूंक गए हैं. उन्हें 42 रनों पर जो रूट ने क्लीन बोल्ड आउट कर दिया है. उनकी जगह आकाशदीप सिंह मैदान पर आई हैं.
गिल ने बनाए 250 रन
शुभमन गिल ने पहले अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया और फिर उसके बाद अब 250 रन बना दिए हैं. गिल एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं.
पहले सेशन का खेल खत्म
टीम इंडिया की पारी के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है, जिसका पहला सेशन खत्म हो गया है. शुभमन गिल 168 रनों पर खेल रहे हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 1 रन पर हैं. हालांकि दूसरे दिन रवींद्र जडेजा अपने शतक से चूंक गए हैं और वो 89 रन पर आउट हो गए हैं. लंच ब्रेक तक टीम का स्कोर 419/6 (110).
शतक से चूंके जडेजा
रवींद्र जडेजा अपने शतक से चूंक गए हैं. उन्हें 89 रनों पर जोश टंग ने पवेलियन भेज दिया है. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर आए हैं.
शुभमन गिल ने बनाए 150 रन
शुभमन गिल ने 266 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने इस अपनी इस दमदार पारी में 17 चौके ठोके हैं. इतना ही नहीं उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर 169 रनों की पार्टनरशिप भी कर ली है. जडेजा भी शतक के करीब पहुंच गए हैं.
रवींद्र जडेजा ने जड़ा अर्धशतक
रवींद्र जडेजा ने एजबेस्टन टेस्ट में दमदार पारी खेली है. उन्होंने 81 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है. इस पारी में जडेजा ने 8 चौके लगाए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टोंग और शोएब बशीर.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.